फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aaryan talks about two Manjulika as madhuri Dixit vidya balan in Bhool Bhulaiyaa 3 Movie

Bhool Bhulaiyaa 3: 'ये भूल भुलैया 3 है तो कंफ्यूजन तो बनता है', दो-दो मंजुलिकाओं की एंट्री पर बोले कार्तिक

Wed, 30 Oct 2024 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Oct 2024 10:46 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बाकी बचा है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन ने इसके प्रमोशन की रफ्तार भी तेज कर दी है। हाल ही में वे एडवांस बुकिंग की जानकारी देते हुए फिल्म में दो-दो मंजुलिका की उपस्थिति पर बात करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
kartik aaryan talks about two Manjulika as madhuri Dixit vidya balan in Bhool Bhulaiyaa 3 Movie
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज होने वाली है। 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में लग जाएगी। इसकी एडवांस बुकिंग बीते रविवार से शुरू हो चुकी है। एडवांस टिकट बुकिंग में यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गए हैं। एक के बाद एक लगातार पोस्ट साझा कर वे फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बोले- कंफ्यूजन तो बनता है
आज कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वे फिल्म में दो-दो मंजुलिकाओं की उपस्थिति पर बात कर रहे हैं। एक्टर कह रहे हैं, 'जब से दो-दो मंजुलिका देखी हैं तब से क्या-क्या हो रहा है मेरे साथ, मुझे तो लगा था कि एक भी एग्जिस्ट नहीं करती। लेकिन अब वो दों हैं, फिल्म भूल भुलैया 3 है। तो इतना कंफ्यूजन तो बनता है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स से की टिकट बुक करने की गुजारिश
इसके आगे वीडियो में कार्तिक कह रहे हैं, 'टिकट बुक करने के वक्त नो कंफ्यूजन'। साथ ही वीडियो में फिल्म की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। रूह बाबा बने कार्तिक कह रहे हैं, 'मंजू आई एम कमिंग फॉर यू'। एक्टर ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'शुक्रवार को फिल्म रिलीज हो रही है। अपनी टिकट बुक कर लीजिए'। भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला अजय देवगन की सिंघम 3 से होगा।
Celebrities Love Food: घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें इन स्टार्स का पसंदीदा फूड

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कौन जीतेगा बाजी
भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग सिंघम अगेन से एक दिन पहले शुरू हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 30 अक्तूबर को शाम चार बजे तक हॉरर कॉमेडी फिल्म के 113 हजार टिकट बिक चुके हैं। इससे करीब 3.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ये टिकट 5700 शो के लिए बिके हैं। दूसरी तरफ, 'सिंघम 3' के करीब  72.7 हजार टिकट बिके हैं और एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह एडवांस बुकिंग के मामले में भूल भुलैया 3 आगे चल रही है।
VVKWWV Day 20 Box Office:   बंद होने की कगार पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें 20वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed