फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 20: Rajkummar Rao and Tripti Dimri Movie Collection report

VVKWWV Day 20 Box Office:  बंद होने की कगार पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें 20वें दिन का कलेक्शन

Wed, 30 Oct 2024 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Oct 2024 09:32 PM IST
सार

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में 20 दिन हो गए हैं। कमाई के मामले में इसका ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। धनतेरस और दिवाली पर भी फिल्म दर्शक नहीं खींच पा रही है।

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 20: Rajkummar Rao and Tripti Dimri Movie Collection report
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

विस्तार

सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शक इस वक्त 1 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं- भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन। हालांकि, इस वक्त जो फिल्में लगी हैं, उनमें कोई आकर्षण अब दर्शकों को नहीं दिख रहा है। इस लिस्ट में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी है, जिसकी कमाई अब मानो थम सी गई है। सिर्फ एक-दो दिन का खेल और है, फिर इसका बोरिया बिस्तर बंधने वाला है।

विज्ञापन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 20: Rajkummar Rao and Tripti Dimri Movie Collection report
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

खस्ता हो चली है हालत
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज से पहले से ही खूब चर्चा में रही। भले ही कारण नकारात्मक रहा हो। जी हां, राज पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगा था। खैर, कमाई की बात करें तो, फिल्म ने पहले हफ्ते 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे हफ्ते इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब है। इसकी कमाई हर दिन गिर रही है। 
Celebrities Love Food: घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें इन स्टार्स का पसंदीदा फूड

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 20: Rajkummar Rao and Tripti Dimri Movie Collection report
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की - फोटो : सोशल मीडिया

कितने रही आज की कमाई?
कल मंगलवार को 19वें दिन 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया था। आज इसके कलेक्शन में और गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को 20वें दिन फिल्म ने 27 लाख रुपये कमाए हैं। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.37  करोड़ रुपये हो गया है। 
Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' के गाने पर आया नया अपडेट, पवन कल्याण के फैंस को लगेगा झटका

विज्ञापन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 20: Rajkummar Rao and Tripti Dimri Movie Collection report
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

कटने वाला है बॉक्स ऑफिस से पत्ता
इस साल मई में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज हुई। इसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई, लेकिन कारोबार के मामले में फिल्म पिछड़ गई। इसके बाद अगस्त में फिल्म 'स्त्री 2' आई। श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में राजकुमार राव भी नजर आए। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन, इसे पूरी तरह राजकुमार की फिल्म नहीं कहा जा सकता। 11 अक्तूबर को फिल्म 'विक्की विद्या' आई। फिल्म की रिलीज को तीन हफ्ते हो गए हैं। भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 के बाद बॉक्स ऑफिस से इसका पत्ता कट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed