फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan faced difficulty in paying house rent faced problems even after working in films

Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी

Fri, 01 Nov 2024 05:53 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों प्रशंसकों को पसंद आ रही है। बॉलीवुड में उनके शुरुआती दिनों में घर का किराया देने में भी उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

 

विज्ञापन
Kartik Aaryan faced difficulty in paying house rent faced problems even after working in films
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में दर्शकों पर अपना जादू चला रही है। कार्तिक आर्यन ने अपने कॉलेज दिनों से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। कार्तिक आर्यन की फिल्मों को उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। कार्तिक आर्यन ने याद बताया कि इतनी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें अपने घर का किराया देने में परेशानी का सामना करना पड़ा, इसका कारण रहा कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रहीं थीं।
विज्ञापन

Kartik Aaryan faced difficulty in paying house rent faced problems even after working in films
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
प्यार का पंचनामा में काम के दौरान लिया था घर
एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया कि प्यार का पंचनामा के बाद वह अपने घर में चले गए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास नहीं कर पाई थी। उन्होंने बताया, 'मैं एक ऐसे घर में रहने लगा, जहां मैं अकेला रहता था लेकिन उस समय मैं बहुत संघर्ष कर रहा था। मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं आ रहे थे और मेरी फिल्में भी नहीं चल रही थीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan faced difficulty in paying house rent faced problems even after working in films
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
किराया देने में हो रही थी मुश्किल
कार्तिक आर्यन ने बताया, 'जब मैं यहां रहता था तो मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन मैं इस जगह से बहुत जुड़ा हुआ था। एक समय ऐसा भी आया जब मैं इस घर का किराया नहीं दे पा रहा था। यह बहुत ही अजीब समय था क्योंकि मैं सोच रहा था कि या तो मैं अपने साथ कुछ रूममेट्स लाऊं या फिर किसी और के साथ रहना शुरू कर दूं, फिर आखिरकार सोनू के टीटू की स्वीटी बनी'। कार्तिक आर्यन फिल्मों में पिछले सात साल से काम कर रहे थे।
विज्ञापन

Kartik Aaryan faced difficulty in paying house rent faced problems even after working in films
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3 में ऐसी है स्टार कास्ट
फिल्म 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया। इसमें कार्तिक के किरदार रूह बाबा दो मंजुलिका से लड़ रहे हैं, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने निभाया है। वहीं, तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में नजर आ रही हैं। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed