फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan and Kriti Sanon film Shehzada will now release on 17th February 2023

Shehzada: कार्तिक की ‘शहजादा’ की रिलीज टली, 10 फरवरी नहीं अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 30 Jan 2023 06:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 30 Jan 2023 06:35 PM IST
सार

शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान की बंपर सफलता और हाउसफुल चल रहे सिनेमाघरों के कारण फिल्म शहजादा के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। शहजादा के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। पहले यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Kartik Aaryan and Kriti Sanon film Shehzada will now release on 17th February 2023
शहजादा फिल्म - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान की बंपर सफलता और हाउसफुल चल रहे सिनेमाघरों के कारण फिल्म शहजादा के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने यह फैसला पठान के क्रेज को देखते हुए लिया है। पहले यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज की जाएगी। शहजादा में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। जिसको रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। जिसे भूषण कुमार ने किया है। 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने यह फैसला पठान के क्रेज को देखते हुए लिया है। मेकर्स इस फिल्म के लिए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसीलिए मेकर्स ने इस फिल्म को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan and Kriti Sanon film Shehzada will now release on 17th February 2023
शहजादा फिल्म - फोटो : social media

शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। यह अल्लू अर्जुन की हिट तेलुगु फिल्म अलावैकुंठपुरमुलु का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर अहम किरदारों में दिखेंगे। लुका छुपी के बाद कार्तिक और कृति की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है। इस फिल्म की कहानी बंटू यानी कार्तिक आर्यन के इर्द गिर्द है। जिसे बचपन से ही उसके पिता से नफरत है और पता चलता है।

विज्ञापन

बता दें की शहजादा, पठान के बाद 2023 की दूसरी बड़ी मास एंटरटेनर फिल्म है। इस एक्शन फैमिली ड्रामा के साथ कार्तिक एक नये अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म का टीजर पिछले साल कार्तिक के जन्मदिन पर रिवील किया गया था, जिसमें उनके एक्शन और कृति की अदाओं की झलक दिखायी गयी थी। तो वहीं फिल्म 'पठान' काफी तेजी से कामयाब की ओर जाती दिख रही है। केवल पांच दिनों में भारत में करोड़ों की कमाई कर रही है। करोड़ों रुपये की कमाई करने के बाद यह फिल्म सबसे तेजी से कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस साल की पहली मूवी 'पठान' ब्लॉकबस्टर फिल्म रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'पठान 2' लेकर आएंगे सिद्धार्थ आनंद, 'पठान' की सफलता के बाद किया बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed