फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan and Kiara Advani to wrap up the shoot with a Dance Number for Satyaprem Ki Katha

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक-कियारा की फिल्म में होगा धमाकेदार डांस नंबर, इसी के साथ पूरी हो जाएगी शूटिंग

Mon, 22 May 2023 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 22 May 2023 12:03 PM IST
सार

हाल ही में, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता कार्तिक और कियारा इसे एक डांस नंबर के साथ खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan and Kiara Advani to wrap up the shoot with a Dance Number for Satyaprem Ki Katha
'सत्यप्रेम की कथा' - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। गुरुवार, 18 मई को कार्तिक और कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया, जिसमें कियारा और कार्तिक का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। अब कियारा और कार्तिक अपनी फिल्म की शूटिंग को एक डांस नंबर के साथ पूरी करने की तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

गाने की शूटिंग के साथ खत्म होगी फिल्म का आखिरी सीक्वल
हाल ही में, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता कार्तिक और कियारा इसे एक डांस के साथ इसे खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह कोई आइटम नंबर या एक्शन सॉन्ग नहीं होने वाला है। मेकर्स ने इस गाने के सेट को तैयार करने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी है।

Anupam Kher: फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, बोले- कंधे में आई है चोट

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में होगी गाने की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने की शूटिंग मुंबई के एक  खूबसूरत बीच पर की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि  10 दिन पहले गाने के लिए एक बड़ा सेट तैयार किया गया था. शूट के लिए एक बंगला बुक किया गया था। इस बंगले में मेकर्स ने बेहद सुंदर सीन और काफी आकर्षक बैकग्राउंड तैयार किया है, जिससे गाने की शूटिंग बेहतरीन तरीके से की जाए। इस गाने को कोई और नहीं बल्कि बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफ करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस गाने का संगीत शानदार है। ट्रैक की शूटिंग हफ्ते भर में होगी।

Monday Flashback: जब फैन के खौफ से घर में कैद होकर रह गई थीं आशा पारेख, यूं मिला था छुटकारा

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन बाद में नाम को लेकर हुए विवादों के चलते इसमें बदलाव किया गया था। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed