फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aaryan and bhumi pednekar reached lucknow for shoot pati patni aur woh

कार्तिक और भूमि आज से लखनऊ में करेंगे कमाल, फिल्म 'पति पत्नी और वो' की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग शुरू

Tue, 09 Jul 2019 08:00 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 09 Jul 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
kartik aaryan and bhumi pednekar reached lucknow for shoot pati patni aur woh
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar - फोटो : Social Media

फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से पहली कतार के कलाकारों में शामिल हुए जबलपुर के कार्तिक तिवारी उर्फ कार्तिक आर्यन मंगलवार से लखनऊ में अपनी मंडली जमाने जा रहे हैं। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म आजकल से हाल ही में फारिग हुए कार्तिक उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंचे हैं अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग करने और इस फिल्म में उनके साथ हैं अपनी हर फिल्म में एक नए रूप में दिखने वाली भूमि पेडनेकर।

विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब भूमि पेडनेकर किसी फिल्म के लिए कोई अलग लुक नहीं अपनाने जा रही हैं बल्कि वह निजी जिंदगी में जैसी बोल्ड और बिंदास हैं, वैसी ही इस फिल्म में भी नजर आएंगी। भूमि कहती हैं, ‘पति पत्नी और वो एक क्रैकिंग स्क्रिप्ट है! ये फ्रेश है और मजेदार है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका कंटेंट बहुत अच्छा है। ये ऐसी फिल्म है जिसे आज के दर्शक देखना चाहते हैं। कार्तिक के साथ यह फिल्म शुरू करने का मैं इंतजार ही कर रही थी। वह बहुत मजाकिया हैं। कॉमिक टाइमिंग भी उनकी बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि स्क्रीन पर उनकी ऊर्जा बहुत होती है और ये ऐसी बात है जो मुझसे मेल खाती है। इसलिए, मुझे लगता है कि हमारा तालमेल अच्छा रहेगा और उनके साथ काम करना मजेदार होगा।’
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन का नाम अक्सर उनकी साथी महिला कलाकारों से खूब जोड़ा जाता है। आजकल की हीरोइन सारा अली खान से अफेयर के चर्चों के अलावा उनका नाम अनन्या पांडे के साथ भी जोड़ा गया। वहीं भूमि पेडनेकर उनसे अब तक दूर ही रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को कभी साथ साथ किसी पार्टी तक में नहीं देखा गया। इस बारे में भूमि कहती हैं, 'हमारी जोड़ी कैसी दिखेगी, इसे लेकर लोगों में वाकई बहुत उत्सुकता है और मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। मुझे आशा है कि हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे और अपनी जोड़ी और भूमिकाओं के साथ भी न्याय करेंगे। किसी भी एक्टर को अच्छा लगता है जब उससे अपेक्षा रखी जाती क्योंकि वह हमें खुद को और बेहतर बनाने और स्क्रीन पर और बेहतर काम करे के लिए प्रेरित करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed