फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karnveer Mehra nidhi seth divorce get divorce within 2 year of marriage read details inside

Karan Veer Mehra: पवित्र रिश्ता फेम करण वीर मेहरा का निधि सेठ से हुआ तलाक, शादी के 2 साल बाद टूटा रिश्ता

Tue, 24 Oct 2023 03:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 24 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

फेमस टीवी एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, एक्टर करण वीर मेहरा और निधि का तलाक हो गया है।

विज्ञापन
Karnveer Mehra nidhi seth divorce get divorce within 2 year of marriage read details inside
करण वीर मेहरा, निधि सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेमस टीवी एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, एक्टर करण वीर मेहरा और निधि का तलाक हो गया है। करण और निधि की मैरिज लाइफ में कुछ महीनों से दिक्कतें चल रही थी और इसीलिए कपल ने अलग होने का फैसला लिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी तलाक वाली खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'हां हमारा तीन महीने पहले ही तलाक हो गया था। हम सालभर पहले ही अलग हो गए थे। मेरा मानना है कि किसी रिश्ते में आए दिन लड़ाई-झगड़े होना, बर्दाश्त के बाहर होता है। और ऐसे में कभी साथ नहीं रहा जा सकता। मानसिक शांति और एक-दूसरे के प्रति इज्जत, ईमानदारी और आर्थिक रूप से सक्षम होना एक शादी में जरूरी है।' वैसे करण वीर मेहरा की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त देविका से 2009 में की थी और इनका 2018 में तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karnveer Mehra nidhi seth divorce get divorce within 2 year of marriage read details inside
करण वीर मेहरा, निधि सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

निधि ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया, 'किसी रिश्ते में आने से पहले कई सारी चीजों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए। दुख की बात है कि आज भी लोगों को कुछ बर्ताव और इंसानों के बारे में उस तरह से जानकारी नहीं है, जिससे रिश्ते बर्बाद हो जाते हैं।' बता दें कि निधि ने 'मेरे डैड की दुल्हन', 'किस्मत का खेल' और 'श्रीमद भागवत महापुराण' में काम किया है। वह अभी अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में इंजॉय कर रही हैं।

विज्ञापन

अप्रैल, 2023 में ही दोनों के बीच आई दरार के बारे में कई रिपोर्ट्स आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तभी से साथ नहीं रह रहे थे। एक्ट्रेस ने तो करण की सारी फोटोज भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं। लेकिन करण और निधि ने कुछ बताया नहीं था। फैन्स को उम्मीद थी कि वो साथ आ जाएंगे। इनकी पहली मुलाकात 2008 में एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। फिर तीन साल रहले ये एक दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग के वक्त मिले थे। और तभी इनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: दशहरा पर शाहिद कपूर का फैंस को तोहफा! 'देवा' का फर्स्ट लुक किया जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed