{"_id":"5f81284287700e539703a1bb","slug":"karnataka-kannada-film-director-vijay-reddy-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Reddy Death: फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Reddy Death: फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
Sat, 10 Oct 2020 08:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 10 Oct 2020 08:49 AM IST
सार
- फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन।
- सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन
- फोटो : Twitter: @siima
विस्तार
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर निर्देशक के फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा मिली है। एएनआी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट किया जिसमें लिखा, 'कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है।' हालांकि विजय रेड्डी का निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Karnataka: Kannada film director Vijay Reddy passes away.
— ANI (@ANI) October 10, 2020
विजय के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
ತಂದೆಯವರ ಮರೆಯಲಾಗದ ಸಿನಿಮಾಗಳಾದ ಗಂಧದಗುಡಿ, ಮಯೂರ, ನಾ ನಿನ್ನ ಮರೆಯಲಾರೆ ಹಾಗು ಹಲಾವಾರು ಸಿನೆಮಾಗಳನ್ನು ನಿರ್ದೇಶಿಸಿರುವ ವಿಜಯ್ ರೆಡ್ಡಿ ಅವರು ನಿಧನರಾಗಿದ್ದಾರೆ. ಅವರ ನಿರ್ದೇಶನದ ಭಕ್ತ ಪ್ರಹ್ಲಾದ ಚಿತ್ರದಲ್ಲಿ ನಾನು ನಟಿಸಿರುವುದೆ ನನ್ನ ಭಾಗ್ಯ. ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿಸಿಗಲಿ. pic.twitter.com/oyd7ajbGrM
विज्ञापन विज्ञापन— Puneeth Rajkumar (@PuneethRajkumar) October 9, 2020
बात करें विजय रेड्डी के करियर की तो उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। उन्होंने रंगमहल रहस्य से डेब्यू किया था। विजय रेड्डी ने साल 1973 में एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसका नाम 'गांधार गुडी' था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई थी।
पढ़ें: रेखा का जन्मदिन और मानहानि केस में ऋचा चड्ढा को मिली जीत, पांच खबरें