Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार ने राहुल गांधी से मिलाया हाथ, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की रैली में लिया भाग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए साउथ अभिनेता शिवा राजकुमार राहुल गांधी के प्रशंसक बनकर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के अखाड़े में दिन-ब-दिन नए योद्धा की एंट्री हो रही है। चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और कन्नड़ सिनेमा उद्योग के अभिनेता अपने पसंदीदा नेताओं के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। एक तरह बीजेपी नेता के स्टार प्रचारक के तौर पर अभिनेता किच्चा सुदीप हर जगह दम दिखा रहे हैं तो दूसरी तरफ अब साउथ अभिनेता दिवंगत राजकुमार के बड़े बेटे शिवा राजकुमार ने भी राजनीति में प्रवेश कर लिया है। शिवा कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं।
शिवा ने की प्रचार की शुरुआत
शिवा ने शिवमोग्गा में कांग्रेस के प्रचार की शुरुआत की। शिवा सिद्धारमैया निर्वाचन क्षेत्र वरुणा सहित कई नेताओं के लिए प्रचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शिवा मैदान में इसलिए उतरे हैं, क्योंकि उनकी पत्नी गीता शिवराज कुमार कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वह अपनी पत्नी गीता शिवा राजकुमार के साथ शिवमोग्गा के तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।
#KarnatakaElection2023 | Actor Shiva Rajkumar, son of actor Rajkumar, participated in the Congress rally in Shivamogga today
— ANI (@ANI) May 2, 2023
"I have come here as a fan of Rahul Gandhi. He recently did the Bharat Jodo Yatra where he walked across the country, I was so inspired by the yatra," he… pic.twitter.com/btezdHkyyI
The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कही यह बात
कांग्रेस की रैली का हिस्सा बने
शिवा राजकुमार ने मंगलवार (2 मई) को शिवमोगा में कांग्रेस की रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं यहां राहुल गांधी के प्रशंसक के रूप में आया हूं। उन्होंने हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा की, जहां वह देश भर में घूमे, मैं यात्रा से बहुत प्रेरित हुआ।' पत्नी गीता के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से चर्चा है कि शिवा भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
Salman Khan: 25 साल बाद हाथ मिलाने जा रहे करण जौहर-सलमान, 'टाइगर 3' के बाद शुरू करेंगे काम
इन स्थानों पर प्रचार करेंगे अभिनेता
शिवा राजकुमार की पत्नी गीता शिवा राजकुमार हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। शिवा कांग्रेस के लिए हुबली, वरुणा, शिरसी समेत कई जगहों पर प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वह तीर्थहल्ली में किम्माने के लिए प्रचार करेंगे।
Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात