फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor says I don't believe in Love Jihad

हां सैफ ने एक हिंदू लड़की से शादी की हैः करीना

Fri, 07 Nov 2014 12:13 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor says I don't believe in Love Jihad

करीना कपूर ने कहा है कि प्यार में धर्म और जाति जैसा कुछ नहीं होता है। यह एक एहसास है जिसके आड़े धर्म और जाति कभी नहीं आती। यह बात उन्होंने लव जेहाद जैसे विषय पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि वह प्यार को मानती हैं लव जेहदा को नहीं। साथ ही उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा भी नहीं है।

विज्ञापन


अपने पति सैफ अली खान के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि सैफ के विचार बहुच ऊंचे हैं और वो लव जिहाद पर के मसले पर अपनी राय रख चुके हैं। आपको याद होगा कि उन्होंने लव जेहाद के मसले पर एक आर्टिकल लिखा था। उन्होंने कि सैफ ने एक हिंदू लड़की से शादी की है।
विज्ञापन

प्यार के बारे में भी बोलीं

Kareena Kapoor says I don't believe in Love Jihad

प्यार के बारे में करीना ने कहा कि मुझे लगता है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ये दो लोगों के बीच होता है। अब अगर कोई हिन्दू है और अगर उसे एक मुसलमान से प्यार हो जाता है तो आप उन्हें रोक नहीं सकते।

आप किसी से ये नहीं पूछ सकते कि क्या आप मुसलमान हैं या हिन्दू हैं, तभी प्यार करेंगे। प्यार एक अहसास है, एक भावना है। इसलिए मैं लव जिहाद में विश्वास नहीं करती। मैं प्यार में विश्वास करती हूं।'

दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान के साथ करीना की अगली फिल्म की कहानी एक हिन्दू लड़की और एक मुसलिम लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed