फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor play role of parvati in movie shudhi

'फेवीकॉल' गर्ल करीना, अब बनेंगी शिव की पार्वती

Tue, 12 Mar 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor play role of parvati in movie shudhi

करीना कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर पार्वती का किरदार करती हुई दिखेंगी। उनके साथ शिव की भूमिका में रितिक रोशन होंगे। शिव-पार्वती की यह जोड़ी करन जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'शुद्धि' में देखने को मिलेगी। ये फिल्म भगवान शिव पर आधारित है। 'अग्निपथ' के बाद रितिक दोबारा करन जौहर के साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों घोषित हुई इस फिल्म में पहले रितिक रोशन के अपोजिट कैटरीना कैफ को लेने की बात चल रही थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी। सूत्रों के अनुसार अब यह लगभग निश्चित हो गया है कि इस फिल्म के लीड रोल को करीना कपूर कर रही हैं। वह इस फिल्म पार्वती की भूमिका में दिखेंगी।
विज्ञापन


करीना कपूर और रितिक रोशन की जोड़ी अभी तक कई फिल्मों में नज़र आ चुकी है और इस जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद भी किया है। 'यादें', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'कभी खुशी कभी गम' में रितिक और करीना की जोड़ी लोगों को पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी गलियारों में इस बात की भी चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि करीना कपूर, पार्वती की भूमिका के साथ कितना न्याय कर पाएंगी। लंबे समय से दर्शक उन्हें बेहद ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में देख रहे हैं। 'दबंग 2' के फेवीकॉल सॉन्ग के बाद करीना की इमेज एक आयटम गर्ल की भी बनी हुई है। हालांकि रितिक रोशन इसके पहले 'जोधा-अकबर' फिल्म में अकबर का एक गंभीर किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed