{"_id":"69394df18b529f968b0c3629","slug":"kareena-kapoor-once-admitted-being-crazy-about-akshaye-khanna-called-him-perfect-hollywood-material-2025-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वह बहुत क्यूट हैं...', करीना कपूर को था अक्षय खन्ना के ऊपर क्रश; बताया हॉलीवुड स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वह बहुत क्यूट हैं...', करीना कपूर को था अक्षय खन्ना के ऊपर क्रश; बताया हॉलीवुड स्टार
Wed, 10 Dec 2025 04:15 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 10 Dec 2025 04:15 PM IST
सार
Akshaye Khanna: 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना कपूर एक्टर अक्षय की प्रशंसा के पुल बांधती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और करीना कपूर
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनका खतरनाक डकैत रहमान का किरदार और वायरल एंट्री डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसी बीच करीना कपूर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुलकर अक्षय खन्ना को अपना क्रश कहती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
करीना का क्रश
साल 2004 में फिल्म ‘हलचल’ के प्रमोशन के दौरान करीना ने कहा था, 'मैंने अक्षय की फिल्म ‘हिमालयपुत्र’ कम से कम 20 बार देखी है। उस समय मैं स्कूल में थी और अक्षय खन्ना सभी लड़कियों के क्रश थे। मैं भी उनके पीछे पूरी तरह पागल थी।'

Kareena kapoor about akshay khanna in 2004... "Akshay khanna is the right person to go to hollywood" ❤️👍#AkshayeKhanna #Dhurandhar #KareenaKapoor pic.twitter.com/1rWMoE8aIG
— Tisha Patel (@pateltisha22) December 9, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे इंसान हैं अक्षय?
करीना ने आगे कहा, 'अक्षय बहुत प्यारे, मनमोहक और बेहतरीन इंसान हैं। वे शानदार अभिनेता हैं। हॉलीवुड जाने के लिए सबसे परफेक्ट इंसान वही हैं। वह बहुत क्यूट हैं।”

साथ काम कर चुके हैं अक्षय और करीना
फिल्म ‘हलचल’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह मलयालम फिल्म ‘गॉडफादर’ का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और करीना कपूर के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दो दुश्मन परिवारों के बीच की कॉमेडी दिखाई गई है।

अक्षय खन्ना और करीना का वर्कफ्रंट
2025 की शुरुआत में अक्षय ने फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया। बहरहाल, अक्षय अब फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय खलनायक बने हैं। अक्षय खन्ना फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक पहले ही वायरल हो चुका है। इसके अलावा, करीना कपूर खान फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी। इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 'मैं इसका इंतजार कर...' 'धुरंधर' में गौरव गेरा के अभिनय की हो रही प्रशंसा; एक्टर ने दी प्रतिक्रिया