फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Radio Show What Women Want Launch

अब रेडियो जॉकी बनने जा रही हैं करीना कपूर, इस खास टॉपिक पर करेंगी श्रोताओं से गुफ्तगू

Wed, 21 Nov 2018 06:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Radio Show What Women Want Launch
kareena kapoor

अक्सर कहा जाता है कि फिल्मी हीरोइन का करियर शादी के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन बेटे तैमूर अली खान को जन्म देने के बाद करीना कपूर का करियर नई रफ्तार पकड़ रहा है। एक साथ दो-दो फिल्में और एक वेब सीरीज के अलावा वह जल्द ही एक रेडियो शो में सुनाई देनी वाली हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या वाकई में आरजे बनने जा रही हैं बॉलीवुड की बेबो गर्ल...

विज्ञापन


जी हां, यह खबर पूरी तरह से पक्की है कि करीना बहुत जल्द अब रेडियो पर आ रही हैं। बता दें कि करीना कपूर की रेडियो पर आने की जल्द शुरुआत हो रही है। यह शो महिलाओं के हक के बारे में है और करीना कपूर निकल पड़ी हैं जानने के लिए कि वॉट वुमेन वांट? उनके शो का नाम करीना कपूर खान ऑन इश्क होगा जो 104.8 एफएम पर आएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि करीना कपूर इन दिनों करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म गुड न्यूज के अलावा एक हिस्टॉरिकल हॉरर और एक वेब सीरीज भी कर रही हैं, रेडियो का ये करीना का पहला कारनामा होगा। बता दें कि फिल्म गुडन्यूज में वह एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ जोड़ी में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना को पिछली बार फिल्म वीरे दी वेडिंग में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर, स्वरा भास्कर भी लीड रोल में थीं। यह फिल्म भी महिलाओं पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed