फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan Trolled for not giving pose to paparazzi, Fans says 'Arrogant Woman'

पैपराजी को पोज देने से किया मना तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बोले - 'घमंडी है ये महिला'

Wed, 31 Mar 2021 05:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 31 Mar 2021 05:31 PM IST
सार

  • करीना कपूर खान दूसरे बेटे के जन्म के बाद काम पर वापसी कर चुकी हैं।
  • कई बार ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया।
  • पैपराजी को पोज देने से मना किया तो सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Trolled for not giving pose to paparazzi, Fans says 'Arrogant Woman'
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को ही अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जिसके एक महीने बाद ही वह काम पर लौट आई हैं। हालांकि, करीना डिलीवरी से पहले भी काफी सक्रिय थीं और उन्होंने अंतिम दिनों में भी काम से ब्रेक नहीं लिया था। अपने शूट की तस्वीरें वे सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती थीं। इसी बीच करीना का एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रही हैं और उसी समय पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं। फोटोग्राफर्स करीना से एक पोज देने के लिए कहते हैं तो वह अनसुना कर आगे निकल जाती हैं। यह वीडियो देखने के बाद फैंस काफी भड़क उठे हैं।

विज्ञापन


दरअस, वीडियो में करीना कपूर अपनी कार की तरफ जाती नजर आ रही हैं। वहीं बाहर खड़े फोटोग्राफर्स उनसे कह रहे हैं- करीना मैम, एक मिनट रुकिए न..बहुत टाइम से खड़े हैं। लेकिन करीना बाय बोलकर आगे निकल जाती हैं। इसपर फोटोग्राफर्स तो थैंक यू बोलकर चले जाते हैं लेकिन यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स करीना को घमंडी करार दे रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो वीरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देखते ही देखते इस वीडियो ने तूल पकड़ लिया है और भड़के हुए यूजर्स करीना को खरी खोटी सुनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, 'बस करो भई क्यूं इतनी इज्जत दे रहे हो, वो आपको नहीं दे रही इज्जत।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन फिल्मी सितारों की लाइफ काफी अजीब होती है। पता नहीं चलता कब कौन से मिजाज में होते हैं पर लोगों की इज्जत करना नहीं भूलना चाहिए।'


अब जब बेबो एक बार फिर से काम पर वापसी कर रही हैं तो हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। कुछ लोग करीना को उनके इतनी जल्दी कमबैक करने के लिए ताने मार रहे हैं। किसी ने कहा कि ये ममता भरे कीमती समय को जीना नहीं चाहती तो किसी ने कहा कि पैसों के लिए ये लोग कुछ भी करेंगे। लेकिन इन सबके बीच करीना ने सबका ध्यान खींचा और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि डिलीवरी से पहले भी मैं काम को लेकर काफी सक्रिय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed