फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Jagdeep Ahlawat Vijay Varma Jaane Jaan First Look Out Film to release on Actress birthday

Jaane Jaan: 'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी, मां की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार करीना कपूर

Fri, 25 Aug 2023 12:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के प्रशंसक उनकी ओटीटी डेब्यू फिल्म के बारे में किसी भी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Jagdeep Ahlawat Vijay Varma Jaane Jaan First Look Out Film to release on Actress birthday
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर लंबे समय के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। काफी समय से फिल्मों से दूर रहीं अभिनेत्री एक दमदार कमबैक की घोषणा कर चुकी हैं। करीना कपूर खान ने आखिरकार सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर 'जाने जान' की घोषणा कर दी है। इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री कैसी लग रही हैं। 

विज्ञापन

'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी
गौरतलब है कि फिल्म के पहले लुक के साथ करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित 'जाने जान' 21 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी। इस घोषणा का करीना कपूर के प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था क्योंकि 21 सितंबर को ही अभिनेत्री अपना जन्मदिन भी मनाती हैं।  करीना कपूर खान इस फिल्म में बिल्कुल नए रूप में एक मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में जयदीप अहलावत का लुक आपको डबल करने पर मजबूर कर देगा, जबकि विजय वर्मा एक हैंडसम पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म कलिम्पोंग पर आधारित है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जाने जान हमारे अपने जाने जान के जन्मदिन पर आ रही है करीना कपूर खान। किसी अन्य से बेहतर तोहफे का इंतजार किए बिना अपने-अपने कैलेंडर पर डेट मार्क करें। #जानेजान 21 सितंबर को आएगी, केवल नेटफ्लिक्स पर!’

Jaane Jaan: 'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी, मां की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार करीना कपूर

 

विज्ञापन

मां के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री
एक इंटरव्यू में निर्देशक सुजॉय घोष ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ‘जाने जान उस किताब पर आधारित है, जो लंबे समय से मेरे जीवन का प्यार रही है। जिस दिन से मैंने ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पढ़ा। मैं इसे एक फिल्म में रूपांतरित करना चाहता था। यह मेरी अब तक पढ़ी सबसे अद्भुत प्रेम कहानी थी और आज करीना, जयदीप और विजय की बदौलत वह कहानी पर्दे पर जीवंत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed