फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor did Surya Namaskar 108 times the video went viral

TROLL: करीना कपूर ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार, तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘मुस्लिम में योग गुनाह है…'

Fri, 26 Nov 2021 07:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 26 Nov 2021 07:59 AM IST
सार

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 108 बार सूर्य नमस्कार करने का दावा कर रही हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor did Surya Namaskar 108 times the video went viral
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं लेकिन उन्होंने दोनों प्रेग्नेंसी के बाद अपने आप को एक्सरसाइज के जरिए फिट बनाया है और करीना कपूर की यही बात फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। खास बात ये है कि करीना कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस फॉलो भी करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
करीना कपूर ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार
दरअसल, करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ब्लैक पैंट और पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहने हुए सूर्य नमस्कार कर रही हैं और उनके साथ गिनती भी चल रही है। वीडियो में 105,106 जैसे नंबर को देखा जा सकता है जिससे साफ है कि करीना कपूर ने इस दौरान कुल 108 सूर्य नमस्कार किए हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन के जरिए भी बताया है कि इस बार उन्होंने अपने योगा सेशन में 108 बार सूर्य नमस्कार किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 
करीना ने लिखा, ‘108 बार सूर्य नमस्कार किया, शुक्रगुजार हूं। मैं आज रात पंपकिन पाई खाने के लिए तैयार हूं।’ इस वीडियो को शेयर करने के साथ करीना कपूर खान ने अपने फैंस को यह संदेश दिया है कि खाने के साथ हमें अपने बॉडी पर भी ध्यान देना चाहिए।
 
करीना धर्म के नाम पर हुईं ट्रोल
करीना कपूर का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई कमेंट सेशन में एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। लेकिन कुछ लोगों को अभिनेत्री का सूर्य नमस्कार कुछ खास पसंद नहीं आया जिस वजह से उन लोगों ने करीना कपूर को धर्म के नाम पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर लिखा कि मुस्लिम में योग गुनाह है। खुले में मत करो, वरना कोई मौलवी फतवा जारी कर देगा। किसी ने उनके सूर्य नमस्कार करने के तरीके को गलत बताया तो कोई 108 बार सूर्य नमस्कार करने पर सवाल उठा रहा है।
 
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल बैसाखी के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed