फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor congratulated Alia Ranbir through social media Ranbir Kapoor is seen posing with uncle Randhir Kapoor

Alia-Ranbir Wedding: करीना ने कपूर परिवार में किया भाभी आलिया का स्वागत, चाचा रणधीर संग नजर आए दूल्हे मियां

Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
सार

करीना कपूर ने शादी में तो शिरकत की थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई और भाभी यानी आलिया-रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए आलिया का कपूर परिवार में स्वागत किया है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor congratulated Alia Ranbir through social media Ranbir Kapoor is seen posing with uncle Randhir Kapoor
करीना कपूर ने आलिया भट्ट का कपूर फैमिली में स्वागत किया - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं और ये कपल मीडिया से भी रूबरू हो चुका है। तस्वीरों में दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर ने शादी में तो शिरकत की थी, अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भाभी यानी आलिया का कपूर परिवार में स्वागत किया है। इसी के साथ उन्होंने रणधीर कपूर की भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रणबीर कपूर उनके साथ में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

भाभी पर प्यार लुटाती दिखीं करीना कपूर
करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर आलिया औ रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे दिल से परिवार में तुम्हारा स्वागत है माई डार्लिंग आलिया'। इसी के साथ करीना ने अपनी भाभी पर प्यार बरसाते हुए दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं। इसके अलावा करीना ने अपनी रणबीर की बहन रिद्धिमा की स्टोरी को री-शेयर किया है। इसमें दोनों बहने साथ में पोज करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा रणधीर कपूर संग पोज देते नजर आए रणबीर कपूर
करीना कपूर ने अपने इंस्टा से एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पापा यानी रणबीर के चाचा रणधीर कपूर हैं। इस तस्वीर में चाचा-भतीजे दोनों पोज करते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल है, तो रणधीर कपूर भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, "पापा और भाई प्योर खुशी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed