Karan Johar: सिड-कियारा की नहीं लगी लॉटरी, करण जौहर के 'वेडिंग गिफ्ट' की हकीकत क्या? निर्देशक से ही जानें सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड का 'शेरशाह' कपल यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी और उस स्पेशल डे की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां अब सिद्धार्थ-कियारा की शादी के सभी फंक्शंस खत्म हो चुके हैं, वहीं कपल धीरे-धीरे अपने प्री-वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। इन सभी के बीच सिड और कियारा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी, जिसने सभी को कहने पर मजबूर कर दिया था कि दोनों की लॉटरी लग गई है। दावा किया जा रहा था कि करण जौहर ने सिड-कियारा को एक बड़ा तोहफा देने का तय किया है, जो उनके करियर को एक नई उड़ान देगा। ऐसे में अब इन खबरों पर कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है।
दरअसल, कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि करण जौहर अपने फेवरेट कपल सिड-कियारा को शादी के बाद बड़ा गिफ्ट देते हुए सिद्धार्थ कियारा को अपनी आने वाली तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने इन सभी खबरों को निराधार बताया है। धर्मा प्रोडक्शंस के एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि सिद्धार्थ और कियारा ने करण जौहर के साथ कोई भी फिल्म नहीं साइन की है।
Aditya Chopra: 'द रोमैंटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, भाई उदय का दिया उदाहरण
धर्मा प्रोडक्शंस के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'सिड और कियारा करण जौहर के बहुत करीब हैं। करण जौहर को उन्हें किसी कॉन्ट्रैक्ट में बांधने की जरूरत नहीं है। करण को सिर्फ उनसे पूछने की जरूरत है और वे उनके द्वारा ऑफर की जाने वाली किसी भी फिल्म का हिस्सा बन जाएंगे। कपल ने शादी से पहले भी कभी भी करण के साथ पैसे या कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात नहीं की। वह अब ऐसा क्यों करेंगे?'
The Romantics Review: हिंदी के रूमानी फिल्मकार की अंग्रेजी में पगी कहानी, 35 सितारों ने मिलकर सुनाई ‘यश गाथा’
इसके साथ ही एक मीडिया संस्थान के मुताबिक करण जौहर ने भी इन खबरों पर रिएक्ट किया है। जब करण जौहर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कियारा और सिद्धार्थ के साथ कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है, तो उनका जवाब था,'बिल्कुल नहीं।' वहीं दूसरी तरफ अगर सिड-कियारा की वेडिंग की बात करें तो बीते दिन कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर साझा की थीं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के रंग में खोए नजर आ रहे थे।
Ranbir Kapoor: फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर को आई आलिया-राहा की याद, लाइव कॉन्सर्ट में लुटाया दोनों पर प्यार