फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Aujla bad newz song Tauba Tauba singer becomes victim of accident fans worried after watching video

Karan Aujla: 'तौबा-तौबा' के गायक करण औजला हुए हादसे का शिकार, वीडियो देख बढ़ी प्रशंसकों की चिंता

Fri, 19 Jul 2024 12:52 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 19 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Karan Aujla bad newz song Tauba Tauba singer becomes victim of accident fans worried after watching video
करण औजला एक्सीडेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@karanaujla

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' आज यानी 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका गाना 'तौबा-तौबा' बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। हालांकि, इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। 'तौबा-तौबा' के सिंगर करण औजला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सड़क दुर्घटना का शिकार होते नजर आए हैं। औजला का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

विज्ञापन

टूटने से बची करण औजला की गर्दन की हड्डी

करण औजला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए एल्बम के रिलीज होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि 'हू दे?' गाने की शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी गर्दन की हड्डी टूटते-टूटते बची। क्लिप में औजला को रेसर गाड़ी चलाती देखा जा रहा है। हालांकि, तेज स्पीड के कारण कार पलट जाती है और सुरक्षाकर्मी तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं। वीडियो को देखकर साफ हो रहा है कि 'हू दे?' गाने के लिए सिंगर ने काफी मेहनत की है। 

विज्ञापन


Bad Newz: ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग’ में जमीन पर उतर आए सितारे, बॉलीवुड सेलेब्स की सजी महफिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla)



The Boys Season 4: प्राइम वीडियो शो का ट्रंप पर जानलेवा हमले से कनेक्शन, बदला एपिसोड का नाम, सफाई भी जारी की

वीडियो देख चिंतित हुए प्रशंसक

तेज स्पीड में गाड़ी चलाना गाने की शूटिंग का हिस्सा था, लेकिन कार का पलट जाना चिंता का सबब बन गया। हादसे में करण औजला बाल-बाल बचे। वीडियो के जारी होने के बाद से ही प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'हैवी ड्राइवर'। दूसरे ने लिखा, 'करण औजला भाई आपकी हिम्मत को सलाम।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'भाई थोड़ा ख्याल रखा करो।' ऐसे ही बाकी यूजर्स भी करण को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते नजर आए हैं। यह वीडियो पुराना है, लेकिन करण ने इसे अब साझा कर घटना को दर्शाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed