{"_id":"0f2d0a8b50854987c975974190411f3c","slug":"kapil-wants-to-invite-arvind-kejriwal-on-his-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे पर्दे की ओर रुख करेंगे अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छोटे पर्दे की ओर रुख करेंगे अरविंद केजरीवाल
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
आप के नेता और इन दिनों चर्चाओं में रहे अरविंद केजरीवाल जल्द ही छोटे पर्दे की ओर रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल आपको जल्द ही लोगों को हंसाते हुए दिख सकते हैं। दरसअल चर्चित कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अरविंद केजरीवाल को देखा जा सकता है।
इस शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कहा है कि वह अपने टेलीविजन शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अरविंद केजरीवाल को बुलाना चाहेंगे। केजरीवाल इन दिनों चर्चा में हैं और लोग उन्हें यहां देखना चाहेंगे।
कपिल का मानना है कि आप’पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे साबित होता है कि लोग अब बदलाव को पसंद करने लगे हैं
अब देखना यह है कि इस शो में यदि अरविंद केजरीवाल आते हैं तो वह दर्शकों को हंसाते हैं या वहां भी वह राजनीति की गंभीर बातें करते हैं।