फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma Show Comeback on September Kapil Sharma Archana Puran Singh News in Hindi

The Kapil Sharma Show: दर्शकों को फिर हंसाने के लिए तैयार कपिल शर्मा, इस दिन आएगा नए शो का पहला एपिसोड

Fri, 22 Jul 2022 02:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Jul 2022 02:24 PM IST
सार

'द कपिल शर्मा शो' टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है, जो बीते कुछ समय से ऑफ एयर है। लेकिन अब इस शो का नया सीजन जल्द ही दर्शकों को हंसाने के लिए आ रहा है। 

विज्ञापन
Kapil Sharma Show Comeback on September Kapil Sharma Archana Puran Singh News in Hindi
 द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपिल शर्मा पॉपुलर कॉमेडियन हैं, जिनका चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस चैट शो के कई सीजन आ चुके हैं, जिसमें हमेशा ही सिनेमा जगत के सितारे अपनी फिल्म या फिर गानों का प्रमोशन करने आते हैं। लेकिन इन दिनों कपिल शर्मा का यह शो ऑफ एयर है। ऐसे में फैंस इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन

Kapil Sharma Show Comeback on September Kapil Sharma Archana Puran Singh News in Hindi
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन आएगा नया शो
कपिल शर्मा जल्द ही अपने शो को नए रूप में दर्शकों के बीच लेकर आएंगे और मेकर्स ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कपिल शर्मा के नए शो के पहले एपिसोड की तारीख बताई गई है। दावा है कि कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम 3 सितंबर को टीवी पर वापसी कर रही है। इसी दिन उनके शो का पहला एपिसोड ऑनएयर होगा। बीते दिनों भी शो से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था मेकर्स नए सीजन को सुपरहिट बनाना चाहते हैं। ऐसे में शो में कुछ और पॉपुलर कॉमेडियन को जोड़ा जाएगा, जिनकी कॉमिक टाइमिंग फैंस का दिल जीत लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Sharma Show Comeback on September Kapil Sharma Archana Puran Singh News in Hindi
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : social media

इस शो को करेगा रिप्लेस!
बता दें कि कपिल शर्मा की टीम में भारती सिंह, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार हिस्सा रहे हैं। शो ऑफ एयर होने के बाद ये तमाम सितारे अमेरिका और कनाडा में अपना ब्रेक एंजॉय करते दिखे। इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' की टाइमिंग पर सोनी टीवी पर 'इंडियाज लाफ्टर चैलेंज' ऑनएयर हो रहा है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन बतौर जज नजर आ रहे हैं। जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। माना जा रहा है कि इसी स्लॉट पर कपिल अपने शो से वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed