Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर' के लिए यूएस रवाना हुए कपिल, एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए फिदा
कपिल शर्मा ने जब से अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने का एलान किया था, तभी से फैंस काफी दुखी थे। हालांकि, इसके साथ ही कॉमेडियन ने अपने इंटरनेशनल कपिल शर्मा शो टूर की घोषणा भी की थी, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड थे।
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कपिल एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों उन्होंने एलान किया था कि वह और उनकी टीम अब इंटरनेशनल लेवल पर लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाली है, जिसके बाद से ही फैंस उनके इस वर्ल्ड टूर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और ऐसा लगता है वह समय अब ज्यादा दूर नहीं है जब फैंस उन्हें ऐसा करते देखेंगे। दरअसल, कपिल शर्मा को हाल ही में अपने इंटरनेशनल टूर के लिए विदेश रवाना होते देखा गया।
कपिल शर्मा ने जब से अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने का एलान किया था, तभी से फैंस काफी दुखी थे। हालांकि, इसके साथ ही कॉमेडियन ने अपने इंटरनेशनल कपिल शर्मा शो टूर की घोषणा भी की थी, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड थे। कपिल शर्मा से सभी प्रशंसक खुश थे कि अब उनका पसंदीदा कप्पू विदेश में भी कॉमेडी का तड़का लगाने जा रहा है। कपिल ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वह 'द कपिल शर्मा टूर' पर जाने के लिए तैयार हैं। अब कॉमेडियन टूर के लिए निकल रहे हैं, ऐसे में कपिल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Shahrukh Khan-Suhana: शाहरुख-सुहाना के आगामी प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
कपिल ने हाल ही में अपने टूर पर जाने से पहले 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग पूरी की है, जिसका आखिरी एपिसोड 23 जुलाई को प्रसारित होगा। कपिल ने शो के लिए अपने आखिरी फोटोशूट से अर्चना पूरन सिंह के साथ एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा कि वह इस टूर पर उन्हें मिस करेंगे क्योंकि अर्चना पूरन सिंह यूएस टूर का हिस्सा नहीं होंगी। कपिल ने एक और बड़ी खुशखबरी भी साझा की थी कि वह यूएसए से यूके तक यह टूर जारी रखेंगे। अमेरिका में अपने शो के बाद, वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए यूके में भी अपने टूर की शुरुआत करेंगे।
कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर ब्लैक कैज्युअल आउटफिट पहने देखा गया। उन्हें एयरपोर्ट पर देखकर वहां मौजूद कपिल के फैंस खुशी से झूम उठे और उनके साथ खूब तस्वीरें क्लिक कराई। कपिल के शो की बात करें तो यह फिलहाल अपने चौथे सीजन में है, इसे अप्रैल 2016 में लॉन्च किया गया था। मौजूदा सीजन सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। शो में हाल ही में कृष्णा अभिषेक का वापसी हुई थी। कृष्णा ने पहले पैसों की समस्या के कारण शो छोड़ दिया था, लेकिन अब वह संशोधित फीस के साथ वापस आ गए हैं। कपिल ने हाल ही में अपने टूर के लिए 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग पूरी की है, जिसका आखिरी एपिसोड 23 जुलाई को प्रसारित होगा।
Shahrukh Health Update: चोट लगने की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, जानें अब कैसी है किंग खान की हालत