फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma and Bharti Singh Children Steal The Show With Adorable Ramp Walk cute video viral on internet

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बेटी संग रैंप वॉक कर चुराया दिल, भारती सिंह भी बेटे के साथ दिखीं, सामने आया वीडियो

Mon, 15 May 2023 10:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 15 May 2023 10:49 AM IST
सार

कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा और भारती सिंह के बच्चे बेहद क्यूट हैं। दोनों को आपने अक्सर एयरपोर्ट या फिर बर्थडे पार्टीज में ही देखा है लेकिन इस बार ये सारे एक इवेंट में नजर आए। इन चारों ने रैम्प वॉक की और लोगों के दिलों को बाग-बाग कर दिया।

विज्ञापन
Kapil Sharma and Bharti Singh Children Steal The Show With Adorable Ramp Walk cute video viral on internet
कपिल शर्मा और भारती सिंह अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह अक्सर खबरों में बने रहते हैं। कभी खुद की वजह से तो कभी अपने बच्चों के कारण। एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जब दोनों को साथ देखा गया। वो भी क्यूट-क्यूट बच्चों के साथ। बीती रात 14 मई को एक इवेंट में दोनों अपने बेटी और बेटे के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इनके बच्चों के संग रैम्प वॉक करने की क्लिप धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, जिस पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैस कपिल शर्मा अपनी क्यूट लिटिल गर्ल अनायरा शर्मा संग रैंप वॉक कर रही हैं। वे ब्लैक कलर के गाउन में हैं और पापा के साथ अपने फैशन मूव्ज दिखा रही हैं। अनायरा का ये क्यूट वीडियो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला देगा। कपिल ने इस दौरान कहा कि वे इस इवेंट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। वे पिछले साल भी इस इवेंट में आए थे लेकिन उस दौरान अनायरा बहुत छोटी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Sharma and Bharti Singh Children Steal The Show With Adorable Ramp Walk cute video viral on internet
कपिल शर्मा - फोटो : social media

अनायरा संग कपिल ने रैंप वॉक करने का पिछले साल ही वादा किया था और इस इवेंट के जरिए उन्होंने उस वादे को पूरा भी किया। कपिल ने कहा कि इतने अच्छे कॉज के लिए रैंप वॉक कर अपना छोटा सा कॉन्ट्रिब्यूशन देकर वे बहुत खुश हैं। कपिल के अलावा इस शो में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह भी नजर आईं. इसके अलावा आदित्य सील, अपारशक्ति खुराना और निया शर्मा भी इस इवेंट का हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन

वहीं भारती सिंह भी इस इवेंट में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहीं। वे अपने बेटे गोला संग इवेंट में नजर आईं। गोला भले ही अभी छोटे हैं और चल नहीं सकते लेकिन उन्हें कृष्णा अभिषेक ने गोद में उठा लिया और भारती सिंह संग रैंप वॉक की। भारती के हसबेंड हर्ष लिंबाचिया इस दौरान नजर नहीं आए। गोला अपनी ही धुन में मस्त नजर आ रहे थे और दर्शकों को देखर उन्होंने हाथ जरूर हिलाया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed