{"_id":"5e7daa7c8ebc3e75f5657ad9","slug":"kanna-laddu-thinna-aana-actor-sethuraman-passed-away-due-to-cardiac-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown के बीच तमिल अभिनेता सेथुरमन का निधन, 'कन्ना लड्डू थिना आना' में आए थे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lockdown के बीच तमिल अभिनेता सेथुरमन का निधन, 'कन्ना लड्डू थिना आना' में आए थे नजर
Fri, 27 Mar 2020 01:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:26 PM IST
सार
- तमिल अभिनेता सेथुरमन का निधन।
- 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
विज्ञापन
तमिल अभिनेता सेथुरमन
- फोटो : Social Media
विस्तार
'कन्ना लड्डू थिना आना' फेम एक्टर सेथुरमन का गुरुवार को निधन हो गया। 36 साल की उम्र में सेथुरमन का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। इस बात से सेथुरमन का पूरा परिवार और उनके फैन्स शोक में डूबे हुए हैं। साथ ही साथ पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। सेथुरमन साल 2013 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कन्ना लड्डू थिना आना' में नजर आए थे। इस फिल्म से ही उन्हें पहचान मिली थी।
विज्ञापन
गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे अभिनेता को अपने घर में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अभिनेता की उम्र महज 36 साल थी। सेथुरमन अभिनेता के साथ ही पेशे से सह त्वचा विशेषज्ञ भी थे। दक्षिण बारतीय फिल्मों के अभिनेता सतीश ने ने इस खबर की पुष्टि की है। सतीश ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया है कि अभिनेता सेथुरमन अब हमारे बीच नहीं रहे।
विज्ञापन
सतीश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अभिनेता सेथुरमन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ, जो कुछ घंटे पहले कार्डियक अरेस्ट के कारण गुजर गए। अभिनेता के परिवार के साथ मेंरी संवेदनाएं हैं।'
विज्ञापन
Sad news. Actor and Doctor Sedhuraman passed away few hours ago due to cardiac arrest. My condolences to his family. RIP pic.twitter.com/SIlkfQ1qm2
— Sathish (@actorsathish) March 26, 2020
सेथुरमन के परिवार में उनकी बीवी और दो बच्चे हैं। उन्होंने 'कन्ना लड्डू थिन्ना आना' के बाद तीन और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 2016 में 'वलीबा राजा', साल 2017 में 'सक्का पोडु पोडु राजा' और साल 2019 में फिल्म '50/50' में भी काम किया था।