{"_id":"793f2ebf1bb3a6216b3a294299a02e12","slug":"kangna-ranaut-loves-mony-to-much-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना को पैसे की ताकत में यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना को पैसे की ताकत में यकीन
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनु वेड्स मनु रिट्र्न्स' की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह 'पैसे की ताकत' में यकीन रखने वाली 'आजाद लड़की' हैं।
विज्ञापन
कंगना यहां निसान मिकरा सीवीटी के ऑटोमैटिक हैचबैक लांच के मौके पर मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, `मैं 'पैसा सब कुछ नहीं होता' जैसी दार्शनिक बातें नहीं बोलतीं।
विज्ञापन
पैसा सब कुछ नहीं खरीद सकता, लेकिन यह ज्यादातर सब कुछ खरीद सकता है। पैसे से ही मैं अपने माता-पिता को एक आरामदायक जिंदगी दे पाई।`
कंगना ने कहा, `मैं स्वयं का भविष्य सुरक्षित कर पाई और उन सब कामों को अपना समर्थन दे सकी, जिन्हें मैं सही मानती हूं।`
निसान कंपनी द्वारा स्वयं को चुने जाने के बारे में कंगना ने कहा, `उन्होंने मुझे चुना क्योंकि मुझे वो चीजें पसंद हैं, तो 'हटके' होती हैं..मैं एक आजाद खयाल लड़की हूं। मैं हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देती हूं।`
विज्ञापन
कंगना की अगली फिल्म 'आई लव न्यूयॉर्क' और 'कट्टी बट्टी' है।