फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Talks About Her Upcoming film Emergency says this is my most ambitious project

Kangana Ranaut: 'ये मेरा सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है', फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए बोलीं कंगना रणौत

Tue, 23 Jan 2024 05:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jan 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Talks About Her Upcoming film Emergency says this is my most ambitious project
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। आज उन्होंने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। आज फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है। इस बीच कंगना ने इस फिल्म को लेकर बात करते हुए इसे अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया है। 

विज्ञापन

Oscars 2024: ऑस्कर की रेस में शामिल 12वीं फेल और डंकी! हिना खान की इस मूवी ने भी ली धांसू एंट्री
विज्ञापन


फिल्म को लेकर कही ये बात
कंगना रणौत का कहना है, 'इमरजेंसी फिल्म मेरा सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। मणिकर्णिका के बाद ये दूसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन मैंने किया है। इस मेगा बजट और शानदार फिल्म के लिए शानदार भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं ने साथ मिलकर काम किया है'। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif-Kareena: पर्दे पर 12 साल बाद फिर जमेगी सैफ अली खान-करीना कपूर की जोड़ी! कपल ने दिए संंकेत

अभिनेत्री ने साझा किया टीजर
कंगना ने आज 'इमरजेंसी' की रिलीज से पर्दा उठाया है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का टीजर जारी किया। टीजर की शुरुआत 25 जून 1975 से होती है, जब इंदिरा गांधी की सरकार ने भारत में आपातकाल की घोषणा की थी। फिल्म में जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर भी टीजर में सलाखों के पीछे एक प्रभावशाली उपस्थिति दिखाते नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)



इसी साल होगी रिलीज
यह फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। 14 जून 2024 को इमरजेंसी की घोषणा। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिनेमाघरों में गरजने से इतिहास जीवंत हो उठता है। इमरजेंसी 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में।'
Siddharth Anand Report Card: 'फाइटर' में ऋतिक, दीपिका संग हैट्रिक, पहले की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed