फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut response to vidya balan after making fun of her on social media

विद्या बालन के क्रेडिट तंज पर कंगना ने दिया जवाब

Tue, 30 May 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 30 May 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut response to vidya balan after making fun of her on social media
कंगना रनौत और विद्या बालन

लगता है कि आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। हाल ही में 'मणिकर्णका' के पोस्टर रिलीज होने पर फिल्ममेकर केतन मेहता ने उन पर क्रेडिट लेने का आरोप लगया था जिसके बाद विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर उन पर चुटकी ली थी। अब कंगना ने इस पर उन्हें रिप्लाई किया है।

विज्ञापन


पिंकविला की एक खबर के अनुसार, जब कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हाहा, मैंने वो पढ़ा था। विद्या मेरी अच्छी दोस्त हैं। सच कहूं तो जब कोई मेरा मजाक बनाता है या मजाक करता है तो मैं संवेदनशील नहीं होती।'
विज्ञापन


कुछ दिन पहले विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'क्रेडिट किसे जरूरत है जब आपके डायरेक्टर ने आपको ये कार्ड दे रखा हो? धन्यवाद सुरेश त्रिवेणी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ वक्त से कंगना और केतन में विवाद चल रहा है। केतन ने कंगना पर उनकी फिल्म रानी लक्ष्मी बाई बायोपिक चुराने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था जिसका जवाब कंगना ने अब दिया है।


केतन का कहना था कि जब फिल्म की घोषणा हुई तब कंगना इस फिल्म का हिस्सा थीं। इसके बाद दोनों के बीच मतभेदों के चलते वह इस फिल्म से अलग हो गईं। उनकी रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं केतन की फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed