{"_id":"5922a1d54f1c1b3c6a5366cf","slug":"kangana-ranaut-hits-back-at-director-ketan-mehta-sends-reply-to-his-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रिप्ट चोरी के आरोपों पर कंगना ने दिया केतन मेहता को जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्क्रिप्ट चोरी के आरोपों पर कंगना ने दिया केतन मेहता को जवाब
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 22 May 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
कुछ दिनों पहले फिल्म निर्देशक केतन मेहता ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा था। कंगना ने केतन को इस नोटिस का जवाब भेजा है।
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार कंगना के वकील ने स्टेटमेंट में सभी बातों को क्लियर कर दिया है। स्टेटमेंट में कंगना की तरफ से कहा गया है कि केतन मेहता और 'मणिकर्णिका' फिल्म के स्क्रीनप्ले में कोई समानता नहीं है। केतन या कोई और रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने में स्वतंत्र है। कंगना के वकील ने केतन को अंतरिम जवाब भी भेज दिया है। इसके साथ ही कंगना ने ये भी साफ किया है कि उन्होंने केतन के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट नहीं साइन किया है।
आपको बता दें कि कुछ वक्त से कंगना और केतन में विवाद चल रहा है। केतन ने कंगना पर उनकी फिल्म रानी लक्ष्मी बाई बायोपिक चुराने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था जिसका जवाब कंगना ने अब दिया है। केतन का कहना था कि जब फिल्म की घोषणा हुई तब कंगना इस फिल्म का हिस्सा थीं। इसके बाद दोनों के बीच मतभेदों के चलते वह इस फिल्म से अलग हो गईं। उनकी रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं केतन की फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।