{"_id":"63f48df7ad391c5dca0f0489","slug":"kangana-ranaut-reaction-on-javed-akhtar-comment-on-mumbai-terror-attack-in-lahore-pakistan-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 26\/11 हमले पर जावेद अख्तर के बयान पर कंगना का समर्थन, बोलीं- घर में घुस कर मारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: 26/11 हमले पर जावेद अख्तर के बयान पर कंगना का समर्थन, बोलीं- घर में घुस कर मारा
Tue, 21 Feb 2023 03:04 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 21 Feb 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर ही कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसके बाद वह सुर्खियों में छा जाते हैं। हाल ही में गीतकार ने पाकिस्तान में जो बयान दिया है, उसकी चर्चा हर ओर हो रही है। जावेद अख्तर के इस बयान पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेत्री ने गीतकार के पाकिस्तान को उनके ही घर में आईना दिखाने पर जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रणौत ने जावेद अख्तर का कार्यक्रम के दौरान का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जब मैं जावेद साहब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था कि कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में कभी तो खुदाई होती है उनके साथ। जय हिंद जावेद अख्तर साहब...घर में घुस के मारा...हाहाहा।'
विज्ञापन
Javed Akhtar: लाहौर में बैठ जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बोले- आपके यहां घूम रहे 26/11 के हमलावर
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के ट्वीट की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनसे ही सवाल पूछ रहे हैं। एक ने लिखा, 'सच को सच कहने की हिम्मत रखता है मुस्लमान, चाहे वो कोई भी हो आपकी तरह दोगला नहीं', तो दूसरे ने लिखा, '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली ये लाइन कंगना पर एकदम सही है।' इसके अलावा एक ने पूछा कि आजकल आप लेफ्टिस्ट लोगों का ज्यादा सपोर्ट कर रही हैं...तो आपको हम क्या समझे, राइट विंग या लेफ्ट विंग?
Sonu Nigam: सोनू निगम के साथ हुई धक्कामुक्की पर स्वप्निल की बहन ने दी सफाई, बताई घटना की सच्चाई
दरअसल, जावेद अख्तर फैज फेस्टिवल 2023 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर 26/11 हमले के गुनहगारों का मुद्दा उठाया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को शह देने पर शायराना अंदाज में जमकर ताना मारा है। उन्होंने कहा, 'हम बम्बई के लोग हैं। हमने देखा है हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ। वे लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे और न ही इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। अगर ये शिकायत किसी हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।'
Ram Charan: नंगे पैर और 48 दिन तक काले कपड़े... ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण