फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Queen 2 Gets Sued For 250 Crore As Phantom Studios And JioStar Clashes Over Movie

कंगना रनौत की ‘क्वीन 2’ पर लगा करोड़ों का जुर्माना, फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार के बीच बड़ा विवाद

Wed, 08 Jul 2026 08:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

Queen 2: कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म पर अब 250 करोड़ का बड़ा केस दर्ज किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Queen 2 Gets Sued For 250 Crore As Phantom Studios And JioStar Clashes Over Movie
फिल्म 'क्वीन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

दरअसल, 2014 में आई सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ को बनाने वाली कंपनी फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस किया है। उनका कहना है कि ‘क्वीन 2’ बिना उनकी अनुमति के बनाई जा रही है।

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?
फैंटम स्टूडियोज का दावा है कि जब 2014 में ‘क्वीन’ बनी थी, तब एक एग्रीमेंट हुआ था। इस एग्रीमेंट के अनुसार, अगर भविष्य में इस फिल्म का कोई सीक्वल या प्रीक्वल बनता है, तो दोनों पक्षों (फैंटम और जियोस्टार) का उस पर 50-50% हक होगा।

विज्ञापन

लेकिन फैंटम का कहना है कि उन्हें ‘क्वीन 2’ बनाने के लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई। इसलिए उन्होंने कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और 250 करोड़ का जुर्माना मांगने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंटम ने यह भी कहा कि पिछले साल मई से वे लगातार जियोस्टार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

Kangana Ranaut Queen 2 Gets Sued For 250 Crore As Phantom Studios And JioStar Clashes Over Movie
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

जियोस्टार ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर जियोस्टार ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि ‘क्वीन 2’ असल में कोई सीक्वल नहीं है।

जियोस्टार के मुताबिक, यह एक पूरी तरह नई और अलग कहानी है, जिसका 2014 की फिल्म ‘क्वीन’ से कोई लेना-देना नहीं है- न कहानी में, न किरदारों में।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘क्वीन’ एक आम अंग्रेजी शब्द है और इस पर किसी का एक्सक्लूसिव हक नहीं हो सकता।

Kangana Ranaut Queen 2 Gets Sued For 250 Crore As Phantom Studios And JioStar Clashes Over Movie
कंगना रनौत-विकास बहल (क्वीन) - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली ‘क्वीन’ क्यों थी खास?
2014 में आई ‘क्वीन’ को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था और अन्विता दत्त ने लिखा था। इसने बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था और कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें- Ram Kapoor: ‘प्लेबॉय थे राम कपूर’, एकता कपूर ने दी थी गौतमी को शादी ना करने की समझाइश; एक्टर ने किया खुलासा

कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी और यह दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक बन गई थी।

फिलहाल ‘क्वीन 2’ की रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विवाद के चलते यह फिल्म चर्चा में जरूर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed