{"_id":"8ca6e51588c1f782d239bdf6e0d3b795","slug":"kangana-ranaut-and-tabbu-as-dawood-s-sister-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद की बहन पर फिल्म, कौन बनेगी 'लेडी डॉन'! ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दाऊद की बहन पर फिल्म, कौन बनेगी 'लेडी डॉन'!
Updated Sat, 21 Feb 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से मशहूर दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर एक फिल्म बन रही है। अपूर्व लाखिया इसका निर्देशन कर रहे हैं। हसीना पारकर को मुंबई में 'हसीना आपा' के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
'शूटऑउट एट लोखंडवाला' जैसी फ़िल्में बनाने वाले अपूर्व लाखिया ने बीबीसी हिंदी को बताया कि वे अगली फिल्म 'हसीना आपा' के ऊपर बना रहे हैं। हसीना पारकर का 51 साल की उम्र में देहांत हो गया था।
विज्ञापन
कंगना बनेंगी हसीना!
अपूर्व लाखिया ने बताया, "दाऊद के ऊपर कई फ़िल्में बन चुकी हैं, लेकिन मुंबई की 'लेडी डॉन' हसीना के ऊपर फिल्म आनी बाकी है।"
अपूर्व ने बताया कि इस फिल्म की रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि 'हसीना आपा' नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के सामने रहती थीं लेकिन फिर भी जब तक उनकी मर्ज़ी नहीं हुई, पुलिस उन्हें कोर्ट तक नहीं ला सकी।
विज्ञापन
इस फिल्म में हसीना का किरदार निभाने के लिए अपूर्व इंडस्ट्री की दो टॉप अभिनेत्रियों से बात कर रहे हैं, जिनके नाम बताने से उन्होंने मना कर दिया।
लेकिन कयास हैं कि 'गैंगस्टर' और 'रिवॉल्वर रानी' जैसी फिल्में कर चुकी कंगना या फिर हाल ही में फिल्म 'हैदर' में आई तब्बू इस किरदार को निभाने के लिए अच्छी पसंद हो सकती हैं।