फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana birthday Tanu Weds Manu Returns Release Poster

कंगना रणावत के जन्मदिन पर बॉलीवुड का स्पेशल गिफ्ट

Mon, 23 Mar 2015 12:39 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kangana birthday Tanu Weds Manu Returns Release Poster

अपनी फिल्मों से बॉलीवुड की 'क्वीन' बन चुकी कंगना रणावत को उनके जन्मदिन पर स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। कंगना की सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु के सिक्वेल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पोस्टर उन्हें गिफ्ट के रुप में मिलेगा।

विज्ञापन


कंगना ने अपनी फिल्म और एटिड्यूड से अपनी एक अलग जगह बना ली है। ऐसे में कंगना का गिफ्ट असल में बॉलीवुड की एक और सुपरहिट फिल्म ही होगी। हरियाणा में फिल्माई गई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' मई में रिलीज होगी। फिल्म में आर माधवन लीड रोल में हैं।

विज्ञापन

फिल्म तनु विड्स मनु रिटर्न्स में डबल रोल में हैं कंगना रणावत

Kangana birthday Tanu Weds Manu Returns Release Poster

कंगना रणावत के जन्मदिन यानी 23 मार्च को उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु-2' का पोस्टर रिलीज होगा। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय के अनुसार यह कंगना के लिए बेस्ट गिफ्ट होगा।

फिल्म का पोस्टर दिल्ली में फिल्म के कलाकारों की मौजूदगी में जारी किया जाएगा और और वेन्यू को शादी-ब्याह की थीम पर तैयार किया जाएगा। फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना रणावत डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed