क्या कंगना और ऋतिक में कुछ-कुछ हो रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रणावत ने कहा है कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनके यह स्वीकारने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाया जा रहा है कि वह निश्चित ही ऋतिक रोशन हैं। वहीं बॉलीवुड पर अपनी बेबाक राय रखने वाले कमाल आर खान ने भी ट्वीट करके कहा कि रितिक और कंगना में कुछ-कुछ चल रहा है।
एक अंग्रेजी अखबार के साथ इंटरव्यू में कंगना रणावत ने माना है कि उनकी जिंदगी में कोई खास है और वह इस रिश्ते को खूब इंजॉय कर रही हैं। हालांकि कंगना ने उस खास शख्स का नाम बताने से इंकार कर दिया। कंगना ने कहा, 'अभी नाम लेना उस शख्स के लिए सही नहीं होगा।'
ऋतिक और कंगना ने साथ में अब तक दो फिल्में 'काइट्स' और 'कृष-3' की हैं। पिछले महीने ही ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन के बीच तलाक पर कोर्ट ने औपचारिक मुहर लगाई है।
ऋतिक ने ट्विटर पर दी थी सफाई
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कंगना, ऋतिक रोशन के साथ डेंटिग कर रही हैं। पर इस मुद्दे पर ऋतिक ने ट्विट करके इस बात को खारिज किया था। वहीं अपने रिलेशन के मुद्दों पर ऋतिक मीडिया पर बरसे भी थे। लेकिन कंगना रणावत के किसी के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकारने के बाद एक बार फिर अटकलों को हवा मिल गई है।
हालांकि पहले ही ऋतिक ने ऐसी किसी बात को सिरे से खारिज किया था। कुछ दिनों पहले ही एक अखबार में खबर छपी थी कि ऋतिक और कंगना एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए हैं और डेट कर रहे हैं। ऋतिक ने ट्विटर पर इसका जवाब लिखते हुआ कहा, 'ये कवर स्टोरी इतनी बेवकूफी भरी है कि मुझे इसपर गुस्सा तक नहीं आ रहा है। ये अखबार कितनी भ्रांति और वहम से भरे हैं।' उन्होंने मीडिया को ऐसी गैर-जिम्मेदार खबरों से बचने की सलाह भी दी थी।