फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kamal haasan fvoured the strike of theatre owner after apply of goods and services tax

#GST: आज से सिनेमाघरों की हड़ताल शुरू, कमल हासन ने किया समर्थन

Tue, 04 Jul 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 04 Jul 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan fvoured the strike of theatre owner after apply of goods and services tax
तमिलनाडु के थिएटर मालिकों ने GST के विरोध में हड़ताल कर दी है। इसके चलते करीब 1100 सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। इसी हड़ताल को ठीक बताते हुए कमल हासन का कहना है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ आ रही है और जल्द ही एक आवाज में बोलेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान होने वाला है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी कमल हासन सिनेमा के क्षेत्र में जीएसटी के लागू करने को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से गुजारिश करते हुए कहा था कि सिनेमा टिकट पर जीएसटी की दर को 12 से 15 फीसदी ही रखा जाए। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान होगा। हासन ने एक तरह से धमकी देते हुए कहा कि अगर जीएसटी की प्रस्तावित दर बरकरार रही तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ जाएगी। इतना ही नहीं थिएटर मालिकों ने 3 जुलाई से सारे शो भी कैंसिल कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि GST लागू होने होने से 100 रुपए से ज्यादा वाले टिकटों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं 100 रुपए से नीचे वाले टिकटों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। राज्य के सिनेमा थिएटर ओनर फेडरेशन के एक सीनियर पर्सन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया, 'हमें 53 फीसदी टैक्स देने को मजबदूर किया जा रहा है। 


ऐसे में लोगों के लिए थिएटर में फिल्में देखना मुमकिन नहीं होगा।' वहीं तमिलनाडु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट अबिरामि रामनाथन ने कहा, 'सरकार को GST के बारे में हो रही कंफ्यूजन को क्लियर करना चाहिए। थिएटर मालिकों ने टिकटों की एडवांस बुकिंग भी कैंसिल कर दी है। शनिवार और रविवार को पहले के दाम पर टिकट बेचे जा रहे हैं। थिएटर मालिक सरकार से गुहार लगाएंगे कि GST को वापस लिया जाए।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed