फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan birthday shruti haasan emotional post with photo news in hindi

Kamal Haasan: 'आपके साथ चलना मेरी...', कमल हासन के जन्मदिन के मौके पर बेटी श्रुति ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Thu, 07 Nov 2024 10:42 AM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Nov 2024 10:42 AM IST
सार

कमल हासन की अगली फिल्म की बात करें तो वह मणिरत्नम के साथ अपनी फिल्म की रिलीज के लिए बिलकुल तैयार हैं। पिछले साल अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के शीर्षक का अनावरण किया। इस बार मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया।

विज्ञापन
Kamal Haasan birthday shruti haasan emotional post with photo news in hindi
श्रुति हासन, कमल हासन - फोटो : Instagram/Shruti Haasan

विस्तार

कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर से फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनकी बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर उनके लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा। इस नोट के साथ श्रुति ने अपने पिता के साथ एक मोनोक्रोम पिक्चर भी साझा किया। यह तस्वीर जिम की है, जिसमें कमल हासन ट्रैकसूट में और उनकी बेटी फजी जैकेट में एक बैग लेकर दिख रही हैं। 
विज्ञापन


श्रुति हासन ने किया भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रुति हासन ने कहा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पा। आप एक अनमोल रत्न हैं और आपके साथ चलना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है। आपके सपनों को साकार देखना चाहती हूं। आपसे बहुत प्यार करती हूं पा।" उत्तम विलेन के निर्देशक ने भी एक्स पर कमल हासन को उनकी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

विज्ञापन
विज्ञापन



ठग लाइफ की रिलीज के लिए तैयार हैं कमल हासन
कमल हासन की अगली फिल्म की बात करें तो वह मणि रत्नम के साथ अपनी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज के लिए बिलकुल तैयार हैं। पिछले साल अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के शीर्षक का अनावरण किया। इस बार मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि वे कमल हासन के जन्मदिन के मौके पर सुबह 11 बजे ठग लाइफ रिलीज डेट रिवील टीजर का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed