फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kalki 2898 ad director nag ashwin compared superman to hanuman said if you have superman we have hanuman

Kalki 2898 AD: 'अगर आपके पास सुपरमैन है तो हमारे पास हनुमान', जानें नाग अश्विन ने क्यों कही यह बात

Fri, 21 Jul 2023 03:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 21 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान नाग अश्विन ने खुलासा किया कि फिल्म की तैयारी में चार साल और इसके फिल्मांकन में दो साल लगे। उन्होंने फिल्म को अलग बताया और कहा कि यह पौराणिक कथाओं को विज्ञान का मिश्रण है।

विज्ञापन
kalki 2898 ad director nag ashwin compared superman to hanuman said if you have superman we have hanuman
प्रोजेक्ट के-कल्कि 2898 एड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म का नाम अब प्रोजेक्ट के नहीं बल्कि कल्कि 2829 एडी होगा। अमेरिका में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में इस मूवी के रियल टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई। फिल्म के नए नाम के साथ इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर में भी काफी कुछ दिखाया गया है, जिससे फैन्स को फिल्म के प्लॉट का भी अंदाजा हो गया है। वहीं इसी बीच फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने हनुमान की तुलना हॉलीवुड सुपरहीरो से कर डाली है।  
विज्ञापन


यह दिल से एक भारतीय फिल्म
टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान नाग अश्विन ने खुलासा किया कि फिल्म की तैयारी में चार साल और इसके फिल्मांकन में दो साल लगे। उन्होंने फिल्म को अलग बताया और कहा कि यह पौराणिक कथाओं को विज्ञान का मिश्रण है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह दिल से एक भारतीय फिल्म है, यह भारतीय पौराणिक कथा है, हमारी संस्कृति है, एक दक्षिण भारतीय होने से, तेलुगु होने से, भारतीय होने से, स्टार वार्स का प्रशंसक होने से, वह सारा प्यार इस एक चीज में आता है।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: 'महाभारत' के इस किरदार से प्रेरित है 'कल्कि 2898 एडी' में बिग बी का रोल, यहां जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सुपरहीरो से की तुलना
इसके बाद नाग अश्विन ने भारतीय सुपरहीरो की तुलना अमेरिकी सुपरहीरो से की। उन्होंने कहा, 'अगर आपके पास सुपरमैन है जो अंतरिक्ष में उड़ सकता है, तो हमारे पास हनुमान हैं। अगर आपके पास थॉर या हल्क है जो इमारत तोड़ सकता है, तो हमारे पास हनुमान हैं जो पहाड़ उठा सकते हैं। तो मैं चाहता हूं कि दुनिया भारत से मिले।' बता दें कि प्रभास की फिल्म फिल्म 12 जनवरी, 2024 को भारत और दुनिया भर में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed