फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajal Aggarwal Back on work after maternity break started shooting of kamal haasan film Indian 2 shares pic

Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल ने मैटरनिटी ब्रेक के बाद शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, सेट से साझा की पहली तस्वीर

Tue, 28 Feb 2023 01:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Feb 2023 01:36 PM IST
सार

काजल अग्रवाल अब कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Back on work after maternity break started shooting of kamal haasan film Indian 2 shares pic
काजल अग्रवाल - फोटो : social media

विस्तार

साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। बीते साल वह एक बेटे की मां बनी थीं। अब मैटरनिटी ब्रेक के बाद वह अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। दरअसल, काजल अब कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

शूटिंग पर वापस आईं काजल
दरअसल, काजल ने ट्विटर पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। हालांकि, उन्होंने फिल्म में अपने लुक का खुलासा नहीं किया। तस्वीर में काजल ने अपने चेहरे को इमोजी की मदद से छुपा लिया है। उन्होंने यह जानकारी दी है कि वह 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। कैप्शन में उन्होंने 'इंडियन 2' का हैशटैग लगाया है। बता दें कि काजल अग्रवाल मदरहुड का आनंद ले रही थीं। वह अपने परिवार और बच्चे के पालन-पोषण में व्यस्त थीं। अब दो साल बाद वह कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में काम करेंगी।


Armaan Malik: इससे घिन आती है...दो बीवियों वाले यूट्यूबर पर भड़के गायक अरमान मलिक, परिवार ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के लिए अभिनेत्री की तैयारी
इससे पहले 'इंडियन 2' में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने घुड़सवारी भी की थी। घुड़सवारी का वीडियो फैंस के साथ साझा करते हुए उन्होंने लंबे समय बाद काम पर वापसी को लेकर लंबा नोट भी लिखा था। उन्होंने नोट में बताया था कि वह 'इंडियन 2' में काम करने को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। अब वह कुछ नया सीखना चाहती हैं, जो उनके करियर के लिए अच्छा हो।
Charu Asopa: राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारू असोपा का जन्मदिन, यूजर्स बोले- बाय गॉड की कसम

विज्ञापन

एक महीने तक चलेगी शूटिंग
वहीं 'इंडियन 2' की बात करें तो पिछले हफ्ते फिल्म का चेन्नई में एक नया शेड्यूल फिर से शुरू किया गया। कहा जा रहा है कि शूटिंग एक महीने तक चलेगी। इसे सबसे लंबा शेड्यूल बताया जा रहा है। इससे पहले 'इंडियन 2' की टीम ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक शेड्यूल को पूरा किया था।
Gumraah: 'गुमराह' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दिखेगी आदित्य-मृणाल की क्राइम-थ्रिलर की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed