{"_id":"b5723026-727b-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"kader-khan-is-not-dead-upset-with-death-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादर बोले, जिंदा हूं मैं, न फैलाएं मरने की अफवाहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कादर बोले, जिंदा हूं मैं, न फैलाएं मरने की अफवाहें
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 09 Feb 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों के चर्चित अभिनेता कादर खान की सेहत बिल्कुल ठीक है। अपनी मौत की अफवाहों से परेशान होकर कादर खान खुद आगे बढ़कर अपने जिंदा होने की सफाई देने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उनके मरने की जो खबरें चल रही हैं वह गलत हैं। मैं जिंदा हूं और आपसे बात कर रहा हूं।
विज्ञापन
कादर खान ने अपील की कृपया ऐसी अफवाहें न फैलाएं, इससे मुझे और मेरे परिवार को दुख पहुंचता है। हास्य अभिनेता कादर खान ने आईएएनएस से कहा, "अफवाह से मेरा परिवार बहुत परेशान और चिंतित है। इन सब ने मेरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। जिस किसी ने भी ऐसी अफवाह फैलाई हो, कृपया यह सब बंद करें।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "एक दिन तो सब को जाना है और मैं आप सबकी दुआएं लेकर जाऊंगा। अभी मैं पूरी तरह ठीक हूं। जब तक ठीक हूं तब तक तो कम से कम मुझे जिंदा रहते हुए न मारिए।" कादर खान चार दशकों से नकारात्मक से लेकर हास्यपूर्ण भूमिकाएं तक निभाते आए हैं। उन्होंने 'कुली', 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'हम', 'बोल राधा बोल', 'आखें', 'राजा बाबू' और 'जुड़वा' सहित 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई फिल्मों की पटकथा और संवाद भी लिखे हैं तथा निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन में 22 अक्टूबर 1935 को जन्मे कादर खान 1970 से 1975 के बीच बाइकुला स्थित एम.एच. साबू सिद्दीक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रह चुके हैं। उनके दो बेटे हैं- सरफराज और शाहनवाज खान। नाटकों में उनके अभिनय से प्रभावित होकर दिलीप कुमार उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आए।