Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के जबरा फैन हैं के-पॉप सिंगर औरा, साथ काम करने को लेकर कह दी यह बड़ी बात
औरा ने हाल ही में एक समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेता के साथ कोलेबोरेशन करने की अपनी इच्छा का खुलासा किया।
विस्तार
औरा ने हाल ही में एक समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेता के साथ कोलेबोरेशन करने की अपनी इच्छा का खुलासा किया। औरा ने बातचीत में कहा कि उन्होंने पहले भी टाइगर श्रॉफ से संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने समाचार एजेंसी से अभिनेता को उनके साथ काम करने के अनुरोध के बारे में सूचित करने का भी निवेदन किया।
Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन
औरा ने कहा, “मैं टाइगर श्रॉफ के साथ कोलेबोरेशन करना चाहता हूं। मुझे टाइगर के डांस और एक्शन मूव्स बहुत पसंद हैं। कृपया, मेरी ओर से उन्हें एक संदेश दे दें, जिससे हमें साथ में काम करने का मौका मिले।'' के-पॉप सिंगर ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ के इंस्टा इनबॉक्स में कई बार सीधे संदेश भेजे हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात भी कही की व्यस्तता के चलते अभिनेता उनके मैसेज का जवाब नहीं दे पा रहे होंगे।
Protest: विवादों में आई एक और 'केरल स्टोरी', दो दिनों तक बंद रहेंगे सिनेमाघर, पूरा मामला जानें यहां
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही एक और एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म का नाम बड़े मियां छोटे मियां है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।
Vikramjeet Virk: पर्दे पर उतरने जा रही इस लेजेंड की दास्तान, डाकुओं के जीवन पर बनी मेगा बजट फिल्म ‘मौड़’