अभी 'थ्री इडियट्स' से पीछे है आमिर की 'पीके'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमाई के लिहाज से भले ही पीके ने कुछ कीर्तिमान बना लिए हों परंतु ट्रेड के आंकड़ों की मानें तो आमिर खान की यह फिल्म उनकी ही थ्री इडियट्स से पीछे है। वास्तव में 2009-10 में थ्री इडियट्स को थियेटरों में करीब 2.8 करोड़ दर्शकों ने देखा था, जबकि पीके को अब तक करीब 2.5 करोड़ लोगों ने देखा है। जबकि थ्री इडियट्स के बाद धूम-3 का रिकॉर्ड है, जिसे 2.55 करोड़ लोगों ने देखा।
जानकारों का कहना है कि पीके अब उतार पर है और इसके लिए थ्री इडियट्स को पीछे छोड़ पाना मुमकिन नहीं ख रहा। टिकटों की बिक्री के लिहाज से तीन करोड़ क आंकड़ा पीके के लिए बहुत कठिन और चार करोड़ का आंकड़ा असंभव है।
पीके की मंहगी टिकट ने बढ़ाई कमाई
असल में पीके की मोटी कमाई का राज उसके महंगे टिकट हैं। ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक मल्टीप्लेक्सों में पहले हफ्ते में पीके के टिकट की औसत कीमत 207 रुपये थी, जबकि दूसरे हफ्ते में यह 181 रुपये पर आ गई। तीसरे सप्ताह में यह मूल्य सामान्य 155 रुपये पर आ गया। पहले दो हफ्ते में पड़ी छुट्टियों की वजह से पीके को करीब 2.2 करोड़ दर्शक मिले और इसीलिए यह कमाई के रिकॉर्ड बना सकी। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा कतई नहीं था कि पीके की कोई आंधी चली।
पीके और एक था टाइगर को पहले हफ्तों में देखने वाले दर्शकों की संख्या बराबर थी। दोनों के टिकट समान संख्या में बिके थे। कमाई में अगर फिल्म पीके ने दो हफ्ते में 277 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ तो सिर्फ इसलिए कि उसके टिकट एक था टाइगर के टिकटों के मुकाबले कहीं महंगे थे। एक था टाइगर ने दो हफ्ते में 186 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे सप्ताह में पीके और धूम-3 के दर्शकों की संख्या लगभग बराबर हो गई।