फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Juhi Chawla released a video about bad effects of 5G says phones do not run on magic

चिंताजनक: 5G के बुरे प्रभाव को लेकर जूही चावला ने जारी किया वीडियो, कहा- मैजिक पर नहीं चलते फोन

Wed, 02 Jun 2021 12:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 02 Jun 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla released a video about bad effects of 5G says phones do not run on magic
जूही चावला - फोटो : जूही चावला

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला अक्सर लोगों को सुरक्षा, सफाई और अन्य जरूरी चीजों के लिए जागरुक भी करती रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने भारत में 5जी तकनीक  को लेकर अदालत का रुख लिया है। जूही चावला की ओर से दाखिल याचिका में मांग की गई है कि 5G टेक्नोलॉजी को लागू किये जाने से पहले इससे जुड़े तमाम तरह के अध्ययनों पर बारीकी से गौर किया जाए और फिर उसके बाद ही इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने के बारे में विचार किया जाए। इस खबर के सामने आने के बाद से जूही के सोशल मीडिया में काफी चर्चे हैं। वहीं, जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कहती हैं, 'कुछ लोगों ने कहा आप अभी जाग गई हैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैं आज नहीं जागी हूं बल्कि पिछले 10 सालों से सेलफोन टावर, रेडिएशन इन सब के बारे में बातें कर रही हूं। इनके बारे में जितना हो सके जानकारी फैलाई। हमारे फोन मैजिक से नहीं चलते ये रेडियो वेव से चलते हैं और ये वेव्स बढ़ती ही जा रही हैं।'

विज्ञापन

Juhi Chawla released a video about bad effects of 5G says phones do not run on magic
जूही चावला - फोटो : Instagram

अभिनेत्री ने आगे कहा, '1G से 2G, 2G से 3G, 3G से 4G और अब 4G से 5G…हमारे एनवायरमेंट के लिए काफी ज्यादा रेडिएशन पैदा करेगा। कोई चीज मॉडरेशन में हो तब तक ठीक है लेकिन जब ये जरुरत से ज्यादा हो जाए तो इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है। 20-25 साल से ये जो रेडिएशन हमारे ऊपर फैलती जा रही है इसपर किसी ने स्टडी की भी है या नहीं? आपके पास भी टेक्नोलॉजी है जरा इसके बारे में रिसर्च करिए और देखते हैं आपको क्या मिलता है इसके बारे में…'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

विज्ञापन
विज्ञापन

Juhi Chawla released a video about bad effects of 5G says phones do not run on magic
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जूही चावला ने अपनी याचिका में भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय से आम लोगों, तमाम जीव-जंतुओं, वनपसस्तियों और पर्यावरण पर 5G टेक्नोलॉजी के लागू किये जाने से पड़ने वाले असर से जुड़े अध्ययन को बारीकी से कराने और ऐसे रिपोर्ट्स के आधार पर भी इसे भारत में लागू करने और नहीं करने को लेकर कोई फैसला करने की अपील की है।
 
विज्ञापन

Juhi Chawla released a video about bad effects of 5G says phones do not run on magic
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में एक्ट्रेस ने कहा, 'हम एडवांस टेक्नोलॉजी के खिलाफ नहीं हैं। हम लेटेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना काफी एंजॉय करते हैं जो हमे बेहतर टेक्नोलॉजी देते हैं। वायरलेस के फील्ड में भी। हालांकि, हम इस परेशानी में भी हैं कि वायरफ्री गैजेट्स और नेटवर्क सेल टावर्स से संबंधित हमारी खुद की रीसर्च और अध्ययन से ये पुख्ता तौर पर पता चलता है कि इस तरह की रेडिएशन लोगों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा के लिए बेहद हानिकारक है।'

Juhi Chawla released a video about bad effects of 5G says phones do not run on magic
juhi chawla - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें जूही चावला ने 1986 में 'सल्तनत' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने उन्हें मशहूर कर दिया। साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब भी जीता। साल 1997 में जय मेहता से शादी के बाद जूही ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गईं। जूही के दो बच्चे हैं जिनका नाम जान्हवी और अर्जुन है। इसके अलावा जूही आखिरी बार साल 2017 में वेब सीरीज द टेस्ट केस में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed