जूही चावला ने पति जय मेहता के जन्मदिन पर लिया संकल्प, प्यारी शुभकामनाएं के साथ लिखा- 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'
Juhi Chawla Jay Mehta: जूही चावला के पति जय मेहता ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इसी खुशी में जूही ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर कर पति को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके जन्मदिन पर एक खास संकल्प भी लिया।
विस्तार
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने सोशल मीडिया पर अपने पति जय मेहता के जन्मदिन पर बहुत प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने जय को सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिला। इसके साथ ही जूही ने पति के जन्मदिन पर एक खास संकल्प लिया है, जिसे पूरा करना काफी मुश्किल लग रहा है।
जूही का पोस्ट
जूही ने इंस्टाग्राम पर पति जय के साथ कई शानदार और प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ जूही ने कैप्शन में लिखा, 'वह जीते हैं, हंसते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं। ऐसा दोस्त हर किसी को मिल सकता है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं... जन्मदिन मुबारक हो जय... 1000 पेड़।' इसमें 1000 पेड़ का जिक्र इसलिए है क्योंकि जूही ने जय के जन्मदिन पर पर्यावरण के लिए इतने पेड़ लगाने का फैसला किया है।
View this post on Instagram
सेलेब्स के कमेंट्स
जूही के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने जय मेहता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। निर्देशक फराह खान ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जय, आपका साल शानदार हो' इसके साथ ही फराह ने लाल दिल का इमोजी भी बनाया। पति जय के जन्मदिन पर जूही 1000 पेड़ लगाएंगी। इसी बात को लेकर अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने लिखा, 'बहुत खुश।'
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना आदर्श, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के लिए क्या हैं सच्ची दोस्ती के मायने?
कब हुई थी जूही और जय की शादी?
जूही और जय की शादी 1995 में बहुत सादगी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटी जाह्नवी मेहता और बेटा अर्जुन मेहता। जूही सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के आगे नहीं चल रहा 'द राजा साब' का जादू, जानें 'हैप्पी पटेल' और 'राहु-केतु' का भी कलेक्शन