फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani reveals she is not willing to do any dance show

Manisha Rani : अगले दस साल तक मनीषा रानी नहीं करेंगी यह काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 10 Mar 2024 12:24 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:24 PM IST
सार

मनीषा रानी फिर से चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने एल्विश यादव को अनफॉलो किया। अब एक बार फिर से अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि वह अब किसी डांस शो में हिस्सा नहीं लेना चाहतीं।

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 11 winner Manisha Rani reveals she is not willing to do any dance show
manisha rani - फोटो : instagram

विस्तार

मनीषा रानी हाल ही में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' जीतकर सुर्खियों में आईं। अपने करीबियों के साथ जीत का जश्न भी उन्होंने दिल खोलकर मनाया। चंद दिन पहले ही मनीषा फिर से चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने एल्विश यादव को अनफॉलो किया। अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। क्या है इसकी वजह जानने के लिए पढ़िये यह खबर।

विज्ञापन


इतना नाच के गंगा नहा ली!
मनीषा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। चाहे वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर हो या फिर झलक के मंच से एक डांसर के रूप में। फैंस ने भी उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाली बात कह दी। इसे सुनकर तो इनके फैंस भी उदास हो जाएंगे। मनीषा ने हाल में कहा कि वह अब किसी डांस शो में हिस्सा नहीं लेना चाहतीं। उन्होंने कहा,'ऐसा लग रहा है कि मैंने पूरी एक जिंदगी जी ली हो, इतना डांस करके जैसे गंगा नहा ली हूं! बहुत हो गया, अब मुझे डांस वाला कोई शो नहीं करना है। इसमें बहुत मेहनत लगती है। झलक के दौरान मैंने इतना डांस कर लिया कि लगता है कि लंबे समय तक डांस नहीं करने वाली।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मौनी ने देसी लुक से जीते फैंस के दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल तक नहीं करना डांस
तो क्या सच में मनीषा अब हमें किसी डांस रियलिटी शो में नजर नहीं आएंगी? मनीषा कहती हैं,'मुझे तो लग रहा है कि मैं पूरे दस साल तक नहीं नाचूंगी। अभ्यास और प्रदर्शन के दौरान मैंने बहुत ज्यादा नाच किया है।' सुनने में तो लग रहा है कि जैसे मनीषा का डांस के प्रति अब लगाव कम हो गया है। सच में ऐसा है क्या? इसका जवाब देते हुए वह बोलीं,'डांस से तो मुझे प्यार है। यह कम नहीं हो सकता, लेकिन हां अब प्रेशर वाला डांस करने का मन नहीं है। ऐसा नहीं करना कि आपको इतने घंटे डांस करना ही होगा। बीच-बीच में जब मन होगा, तो जरूर अपने कुछ विडियोज बनाऊंगी।'

यह भी पढ़ें: अब भी सलमान को मिलती है पिता से पॉकेट मनी, ऐसे करते हैं खर्च

नाम बनाने में की खूब मेहनत
अगर मनीषा के अभी तक के सफर की बात करें, तो खुद को यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत और संघर्ष किया है। टिक टॉक बनाने शुरू किए, तो फैंस के बीच इनकी एक पहचान कायम हुई। इसके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम मिलता रहा। फाइनली बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं, जहां यह दर्शकों के लिए एक नामी चेहरा बन गईं। बाद में इन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में एंट्री की। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बावजूद इन्होंने इतनी मेहनत की, जिसका नतीजा सबके सामने है। डांस के साथ-साथ इनका मजाकिया अंदाज भी दर्शकों को खूब भाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed