फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jersey kapil sharma teases shahid kapoor and mrunal thakur pankaj kapur in kapil sharma show

Jersey: 'कपिल शर्मा शो' में पिता पंकज कपूर को देखकर शाहिद कपूर की बोलती बंद, प्रोमो हो रहा वायरल

Wed, 13 Apr 2022 11:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Apr 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
jersey kapil sharma teases shahid kapoor and mrunal thakur pankaj kapur in kapil sharma show
कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की बहुचर्चित फिल्म जर्सी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने केजीएफ चैप्टर 2 और बीस्ट की रिलीज की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया है। शाहिद कपूर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ 'जर्सी' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे। 

विज्ञापन


सोनी चैनल ने इस एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शाहिद और पंकज कपूर को पहली बार शो में एक साथ देखा गया। इस दौरान कपिल ने भी शाहिद को चिढ़ाने का मौका नहीं जाने दिया। प्रोमो की शुरुआत शाहिद और मृणाल के मंच पर आने के साथ होती है। शाहिद सफेद शर्ट, पीली जैकेट और नीले रंग की डेनिम में हैं, जबकि मृणाल ने काले रंग की साड़ी पहनी है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कपिल मृणाल से पूछते हैं कि वह फिल्म में शाहिद को क्रिकेट खेलने से क्यों रोक रही हैं। कपिल पूछते हैं- 'क्या आपको उनकी जर्सी धोनी है।' इसके बाद तो सभी ठहाके लगाने लगते हैं। तब मृणाल ने कहा कि- फिल्म में वह घर का काम करने के साथ-साथ कमाती भी हैं तो उनसे क्यों न लड़ें। इसके जवाब में शाहिद ने कहा- मैं फिल्म में कुछ तो करूंगा...ऐसा मत सोचना कि ये कुछ करेगा ही नहीं...इतना भी नालायक नहीं हूं मैं।


इस शो में अभिनेता के अलावा उनके पिता पंकज कपूर भी नजर आए, लेकिन शाहिद को इस बारे में नहीं पता था। कपिल शर्मा जैसे ही पंकज कपूर को स्टेज पर बुलाते हैं तो शाहिद कपूर की बोलती बंद हो जाती है। बता दें कि जर्सी में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर उनके कोच बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed