फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jersey actor Shahid Kapoor reacts on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding

Ranbir-Alia Wedding: शाहिद कपूर से पूछा रणबीर और आलिया की शादी को लेकर सवाल, तो अभिनेता ने कह दी ये बात

Thu, 07 Apr 2022 10:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Apr 2022 10:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म 'जर्सी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहिद कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Jersey actor Shahid Kapoor reacts on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म 'जर्सी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी। हाल ही में मृणाल और शाहिद अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए थे। इसी दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहिद कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन दिनों रणबीर और आलिया अपनी शोदी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे और शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। जब इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि वह अपनी को-स्टार आलिया भट्ट को उनकी शादी के लिए क्या मैसेज देना चाहते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, जब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो जाती। अभी तो मीडिया में अफवाहें फैल रही हैं, तो इन्हें यहीं तक रहने दें।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आरके हाउस में सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर के वेडिंग वेन्यू को ही चुना है। वहीं, यह भी खबरें आ रही हैं कि आलिया और रणबीर शादी के बाद नीतू कपूर और ऋषि कपूर की तरह लंगर का भी आयोजन करेंगे। जैसे की उन्होंने अपनी शादी में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पहले जहां खबरें आई थीं कि रणबीर और आलिया शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे, क्योंकि दोनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वहीं अब दावा किया जा रहा है कि कपल शादी के बाद स्विट्जरलैंड जा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रही है क्योंकि शादी के बाद आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाने वाली हैं, तो ऐसे में रणबीर भी उनके साथ जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed