{"_id":"65095f57be782b44b20186c8","slug":"jawan-aaliyah-qureishi-danced-with-shah-rukh-khan-in-zinda-banda-despite-injury-actress-shares-experience-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jawan: चोट लगने के बावजूद शाहरुख खान संग 'जिंदा बंदा' पर नाची थीं आलिया कुरैशी, साझा किया अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: चोट लगने के बावजूद शाहरुख खान संग 'जिंदा बंदा' पर नाची थीं आलिया कुरैशी, साझा किया अनुभव
Tue, 19 Sep 2023 02:26 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:26 PM IST
सार
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आलिया ने बताया कि जिस वक्त इस गाने की शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान उनके चोट लग गई थी। इस वजह से वह इस गाने के कई हिस्सों में मौजूद भी नहीं हैं।
विज्ञापन
आलिया कुरैशी-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा और भी कई चर्चित सितारे नजर आए हैं। इस फिल्म का एक चेहरा इन दिनों इंटरनेट पर जबर्दस्त तरीके से छाया हुआ है। अब तक तो आप शायद समझ भी गए हों! हम बात कर रहे हैं आलिया कुरैशी की। फिल्म में आलिया, शाहरुख खान के गर्ल गैंग का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह फिल्म के चर्चित गाने 'जिंदा बंदा' में भी नजर आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें पेन किलर खा-खाकर इस गाने की रिहर्सल करनी पड़ी थी। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
इस वजह से लगी थी चोट
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आलिया ने बताया कि जिस वक्त इस गाने की शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान उनके चोट लग गई थी। इस वजह से वह इस गाने के कई हिस्सों में मौजूद भी नहीं हैं। आलिया ने बताया, 'जिस वक्त शूटिंग चल रही थी, तब एक डांसर की डफली उसके हाथ से छूट गई और फिर सीढ़ियों से होती हुई वो मेरे सिर पर आकर गिरी। इसके बाद एटली सर बोले, 'तुम्हारे सिर पर चोट है, तुम घर जाओ और आराम करो।'
विज्ञापन
Katrina-Vicky: विक्की कौशल की महिला फैंस पर कैसी होती है कटरीना की प्रतिक्रिया, एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
तीसरे दिन शुरू की दोबारा शूटिंग
आलिया ने बताया कि शुरू के दो दिन इतना ज्यादा दर्द था कि वह सेट पर आने की स्थिति में नहीं थीं। तीसरे दिन आईं तो दर्द निवारक दवाइयां खाकर रिहर्सल शुरू की। इस तरह शाहरुख खान संग डांस की प्रैक्टिस शुरू की। आलिया ने कहा, 'मैंने दवाईयां लीं और वापस शूटिंग शुरू की। शाहरुख खान के साथ नाचने का मौका रोज नहीं मिलता है। हालांकि, यह मेरा दुर्भाग्य है कि गाने की शुरुआत के हिस्से से मैं गायब हूं।'
Gadar 2 Biggest Hindi Film: तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला
शाहरुख के साथ काम करने का ऐसा रहा अनुभव
आलिया ने शाहरुख खान संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह बहुत मददगार और शानदार हैं। सेट पर वह हमें बराबरी वाला अहसास दिलाते थे। उन्होंने यह सीख दी कि कोई एक्टर पैशन के साथ किस तरह वर्षों काम कर सकता है। बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की 'जवान' सात सितंबर को रिलीज हुई थी।
Ganapath: 'गणपत' के लिए बना अमिताभ बच्चन के इस मशहूर गाने का रीमेक, आइकोनिक सॉन्ग पर जमकर थिरकेंगे टाइगर-कृति