फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   javed-akhtar-paresh-rawal-react-to-lynching-cases-in srinagar and haryana

कश्मीर में पुलिस अधिकारी की हत्या पर जावेद अख्तर ने पूछा ये सवाल

Sun, 25 Jun 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sun, 25 Jun 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
javed-akhtar-paresh-rawal-react-to-lynching-cases-in srinagar and haryana
जावेद अख्तर

परेश रावल और जावेद अख्तर ने श्रीनगर के डीएसपी की हत्या की निंदा की है। कश्मीर में पुलिस ऑफिसर और हरियाणा में चार मुस्लिमों की हत्या होने पर उन्होंने लोगों से सवाल किया कि 'हम कहा जा रहे हैं?'

विज्ञापन


जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'भाइयों और बहनों, हम लोगों को सोचने की जरूरत है कि आखिर हम कहां जा रहे हैं।' श्रीनगर की एक मस्जिद में भीड़ ने 57 वर्षीय डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित पर अटैक किया और उसकी हत्या कर दी। वहीं हरियाणा में भीड़ ने ट्रेन में एक की हत्या कर दी जिसमें उसके तीन दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन


जब एक सोशल मीडिया यूजर ने जावेद अख्तर से सवाल किया, 'ऑफिसर एक ऑफिसर था लेकिन वो चार लोग मुसलमान थे। हम कहां जा रहे हैं जावेद जी?'

इसके जवाब में जावेद अख्यर ने लिखा, 'उस ऑफिसर का नाम अयूब था, लेकिन मायने ये रखता है कि वो पुलिस ऑफिसर था जिसकी कश्मीर में मुस्लिम भीड़ ने हत्या कर दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बीजेपी एमपी परेश रावल ने लिखा, 'मोहम्मद अयूब की हत्या शुक्रवार को एक मस्जिद के सामने, रमजान के पवित्र महीने में की गई। मोहम्मद अयूब के लिए अवॉर्ड वापसी वाले लोग कहां है?'

 


ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली जो सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहती हैं। उन्होंने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया, हम उस समय में रह रहे हैं जहां कानून भीड़ के हाथ में है। वो लोग मासूमों की हत्या कर रहे हैं फिर वो चाहे दादरी, राजस्थान या कश्मीर में हो। दुख का समय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed