फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jannat Zubair trolled for making a reel on deepika padukone besharam rang song amid pathaan controversy

Jannat Zubair: ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करके ट्रोल्स के निशाने पर आईं जन्नत जुबैर, लोग बोले- कुछ तो शर्म कर लो

Sat, 17 Dec 2022 10:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:13 AM IST
सार

'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर जन्नत जुबैर ने अपनी एक रील शेयर की है, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर अभिनेत्री की वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jannat Zubair trolled for making a reel on deepika padukone besharam rang song amid pathaan controversy
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया है। एक ओर जहां गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग पर बवाल मच रहा है, तो दूसरी ओर फैंस को ये गाना पसंद आ रहा है और वह इस पर रील बना रहे हैं। छोटे पर्दे की हसीनाएं भी 'बेशर्म रंग' पर रील बनाने में पीछे नहीं हैं। टीवी की कई सारी एक्ट्रेस के बाद जन्नत जुबैर रहमानी ने इस गाने पर रील बनाया, लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन

जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वह लेटेस्ट गानों पर भी रील बनाती हैं, जो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुए 'पठान' के गाने पर रील बनाना जन्नत को भारी पड़ गया। जन्नत ब्लैक कलर की स्ट्रेपलैस ड्रेस में 'बेशर्म रंग' का हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जन्नत के डांस को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ यह पसंद नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Suresh Oberoi: जेब में सिर्फ 400 रुपये लेकर मुंबई आए थे सुरेश ओबरॉय, अभिनेता का पाकिस्तान से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर जन्नत जुबैर को धर्म के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'प्लीज हमारे खूबसूरत धर्म इस्लाम को खराब मत कीजिए अल्लाह से डरे', तो दूसरे ने लिखा, 'जुमे का दिन है कुछ तो शर्म कर लो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'तुम्हारा नाम तुम्हारे काम से सूट नहीं करता', तो दूसरे ने लिखा, 'ये मुस्लिम नहीं हो सकती।' इसी तरह से कमेंट कर लोग जन्नत को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Box Office Report: दृश्यम 2 की कमाई में 'अवतार 2' की सेंध, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रहा इस फिल्म का राज
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

विज्ञापन

बता दें कि जन्नत जुबैर ने बतौर बाल कलाकार छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह ‘फुलवा’, ‘तू आशिकी’ और ‘काशी’ जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं, जन्नत 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आई थीं और कई सारे म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में जन्नत ने ‘कुल्चे छोले’ से पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।

Viju Khote: 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है...', इस डायलॉग ने 'शोले के 'कालिया' को कर दिया मशहूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed