{"_id":"5bd9a3f3bdec2269351dc442","slug":"jannat-e-milan-film-poster-launch-with-romantic-love-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की युवा की रोमांटिक लव स्टोरी है 'जन्नत-ए-मिलन', पोस्टर लॉन्च","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज की युवा की रोमांटिक लव स्टोरी है 'जन्नत-ए-मिलन', पोस्टर लॉन्च
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
लव स्टोरी पर आधारित फिल्म 'जन्नत-ए-मिलन' का पोस्टर दिल्ली में लांच
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के युवा की रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म 'जन्नत-ए-मिलन' का पोस्टर दिल्ली में लांच हुआ। फिल्म की निर्माता हेमलता वैद्य व पूजा वैद्य ने प्रेस वार्ता में फिल्म के बारे में विस्तार से बताया। फिल्म के सह निर्माता गिरीश वैद्य ने बताया कि यह फिल्म आज के युवाओं की हकीकत हैं, प्यार एक विश्वास है, लेकिन इस विश्वास के टूटने पर जीवन कितना अस्थिर हो जाता है इसी को हम लोगों ने अपनी इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की है l
विज्ञापन
ऋषभ इंटरनेशनल व एसोसिएट पार्टनर वीफ़ोरयु प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में 5 गाने हैं जिसे बहुत जल्द माया नगरी मुंबई में में रिलीज किया जाएगाl फिल्म दिसंबर माह में पीवीआर सिनेमाज और वकाउ द्वारा देशभर में रिलीज होगीl
विज्ञापन
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राघव ने बताया कि जन्नत-ए-मिलन रोमांटिक सस्पेंस लव स्टोरी है, जिसमें काफी कुछ नया है जिसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी मिलेगा l
विज्ञापन
इस मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही, ऋषभ इंटरनेशनल व वीफोरयू की आगामी फिल्म "रोशनआरा" की घोषणा भी की गई जिसमें टीवी इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्री रिया राठी महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। फिल्म का प्रचार-प्रसार त्रिलोका मीडिया नेटवर्क कर रही है l
इस मौके पर फिल्म के कलाकार उदित कौशिक, अजय आजाद सिंह, तनिष्क वैध एसोसिएट पार्टनर समीर गौतम,पूर्णिमा सिंह,कानूनी सलाहकार प्रेमचंद गंगारिया,त्रिलोका मीडिया नेटवर्क के निर्देशक राकेश रौनक सिंह और अरुण सिंह मौजूद थेl