फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jannat e milan film poster launch with romantic love story

आज की युवा की रोमांटिक लव स्टोरी है 'जन्नत-ए-मिलन', पोस्टर लॉन्च

Wed, 31 Oct 2018 07:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
jannat e milan film poster launch with romantic love story
लव स्टोरी पर आधारित फिल्म 'जन्नत-ए-मिलन' का पोस्टर दिल्ली में लांच - फोटो : amarujala.com

आज के युवा की रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म 'जन्नत-ए-मिलन' का पोस्टर दिल्ली में लांच हुआ। फिल्म की निर्माता हेमलता वैद्य व पूजा वैद्य ने प्रेस वार्ता में फिल्म के बारे में विस्तार से बताया। फिल्म के सह निर्माता गिरीश वैद्य ने बताया कि यह फिल्म आज के युवाओं की हकीकत हैं, प्यार एक विश्वास है, लेकिन इस विश्वास के टूटने पर जीवन कितना अस्थिर हो जाता है इसी को हम लोगों ने अपनी इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की है l 

विज्ञापन


ऋषभ इंटरनेशनल व एसोसिएट पार्टनर वीफ़ोरयु प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में 5 गाने हैं जिसे बहुत जल्द माया नगरी मुंबई में में रिलीज किया जाएगाl फिल्म दिसंबर माह में पीवीआर सिनेमाज और वकाउ द्वारा देशभर में रिलीज होगीl 
विज्ञापन


इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राघव ने बताया कि जन्नत-ए-मिलन रोमांटिक सस्पेंस लव स्टोरी है, जिसमें काफी कुछ नया है जिसमें  दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी मिलेगा l 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही, ऋषभ इंटरनेशनल व वीफोरयू की आगामी फिल्म "रोशनआरा" की घोषणा भी की गई जिसमें टीवी इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्री रिया राठी महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। फिल्म का प्रचार-प्रसार त्रिलोका मीडिया नेटवर्क कर रही है l 


इस मौके पर फिल्म के कलाकार उदित कौशिक, अजय आजाद सिंह, तनिष्क वैध एसोसिएट पार्टनर समीर गौतम,पूर्णिमा सिंह,कानूनी सलाहकार प्रेमचंद गंगारिया,त्रिलोका मीडिया नेटवर्क  के निर्देशक राकेश रौनक सिंह और अरुण सिंह मौजूद थेl

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed